टेक्नोलॉजी

लॉन्च हुआ 64 GB मैमोरी और 4GB रैम वाला Honor 6X, तीन कैमरे से लैस है फोन

Huawei ने अपने Honor ब्रांड के तहत नया स्‍मार्टफोन Honor 6X बाजार में उतारा है।

less than 1 minute read
Oct 20, 2016

चाइनीज टेक्‍नोलॉजी दिग्‍गज Huawei ने अपने Honor ब्रांड के तहत नया स्‍मार्टफोन Honor 6X बाजार में उतारा है। चीन में इसकी बिक्री 25 अक्टूबर से शुरू होगी। फिलहाल, इसे भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।

हॉनर 6एक्स के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वाले वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 9,885 रुपये) है। 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1299 चीनी युआन (करीब 12,850 रुपये) व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1599 चीनी युआन (करीब 15,825 रुपये) में मिलेगा।

हॉनर 6एक्स में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें कंपनी ने 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 655 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी830-एमपी2 इंटिग्रेटेड है।

तीनों ही वेरिएंट में जरूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ईएमयूआई 4.1 पर चलेगा। हॉनर 6एक्स में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है। आप एक वक्त में दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

हॉनर 6एक्स में डुअल कैमरा सेटअप का है। रियर कैमरे में एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद रहेगा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3270 mAh की बैटरी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Published on:
20 Oct 2016 11:09 am
Also Read
View All