टेक्नोलॉजी

दुनिया के पहले टैंगों स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, जाने फीचर

दुनिया का पहला टैंगो स्मार्टफोन लेनोवो फैब 2 प्रो आखिरकार बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Nov 2016, 7:56 PM IST
Feature image

दुनिया का पहला टैंगो स्मार्टफोन लेनोवो फैब 2 प्रो आखिरकार बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन को अगस्त और सितंबर में ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर रिलीज किया जाना था लेकिन ऐसा हो न सका। फोन की बिक्री अक्टूबर और फिर नवंबर तक टाल दी गई थी।

अब यह फोन कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसकी कीमत 499 डॉलर (लगभग 33300 रुपये) तय की गई है। हालांकि अभी इस फोन की बिक्री भारत समेत एशियाई बाजार में शुरू नहीं की गई है। लेनोवो फैब2 प्रो पहला टैंगो फोन है जिसे गूगल के प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है।

लेनोवो फैब2 प्रो एआर और वीआर सेंसर का प्रयोग करके आसपास के इलाके को नांपता है। इससे यूजर को बंद कमरे के अंदर कुछ खास गेम खेलने का मौका मिलेगा। इसके लिए लेनोवो ने टैंगो एप स्टोर की भी घोषणा कर दी है।

फिलहाल इस एप पर 25 एप मौजूद हैं और साल के आखिर तक एप की संख्या 100 हो सकती है। लेनोवो फैब 2 प्रो में 6.4 इंच का क्वाडएचडी आईपीएस डिस्प्ले है।

Published on: