टेक्नोलॉजी

सारंगी जैसी धुन वाले इस वाद्ययंत्र के संगीत को ब्रह्मांड का संगीत कहते हैं

इस उपकरण को 1952 में दो भाइयों बर्नार्ड और फ्रांस्वा बस्कट ने बनाया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2020, 4:58 PM IST
सारंगी जैसी धुन वाले इस वाद्ययंत्र के संगीत को ब्रह्मांड का संगीत कहते हैं
सारंगी जैसी धुन वाले इस वाद्ययंत्र के संगीत को ब्रह्मांड का संगीत कहते हैं

दुनिया की कुछ सबसे खूबसूरत और मधुर ध्वनियां जिस उपकरण से पैदा होती हैं, ज्यादातर लोग उसके बारे में जानते ही नहीं हैं। यह ध्वनि उपकरण या अनोखा वाद्य यंत्र है क्रिस्टल बेसकैट जो एक तरह का 'पर्क्यूसिव वाद्ययंत्र' है जो सुनने वालों को अंतरिक्ष के शून्य (sound of space) में गोता लगाने जैसा अनुभव कराता है। अजीब लेकिन मधुर ध्वनि निकालने वाला यह उपकरण आमतौर पर विज्ञान कथाओं के प्रस्तुतिकरण में उपयोग किया जाता है। यह उपकरण हाल ही तब वायरल हो गया जब एक रेडिट यूजर (redit user) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (social media) पर इस वाद्ययंत्र को बजाते हुए अपना वीडियो अपलोड किया।

इस उपकरण को 1952 में दो भाइयों बर्नार्ड और फ्रांस्वा बस्कट ने बनाया था। इसमें कांच की छड़ें, बर्गलास कोन और एक बड़ी स्टील प्लेट है। इसे बजाने वाले कलाकार अपनी गीली उंगलियों से कांच की छड़ को रगड़ते हैं जिससे उत्पन्न होने वाले कंपन को कोन और स्टील की प्लेट और बढ़ा देती है। इस कंपन स्वर को 'इथेरियल' और कभी-कभी भुतहा (Spooky or Haunted) भी कहा जाता है। अंतरिक्ष पटकथाओं के लिए इससे निकलने वाली ध्वनियां एकदम सटीक धुने हैं। जिन श्रोताओं ने इसे सुना है वे इसकी गहराई को अंतरिक्ष के फैलाव जितना असीमित मानते हैं। यूट्यूबर सिद्धार्थ तिवारी का कहना है कि यह संगीत आत्मा को छूता है। सिद्धार्थ के मुताबिक इसकी धुन काफी कुछ भारतीय साज़ सारंगी (Indian Instrument Sarangi) से मिलती-जुलती है।

Published on: