टेक्नोलॉजी

PhonePe यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब बिना पिन के इतने हजार कर सकेंगे पेमेंट

PhonePe ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर इस अपडेट की जानकारी शेयर की है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर डिवाइस लेवल वेरिफिकेशन पर काम करता है।

less than 1 minute read
Feb 19, 2026
PhonePe New Payment Feature

PhonePe New Payment Feature: डिजिटल पेमेंट की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही PhonePe ने यूजर्स के लिए एक अहम फीचर पेश किया है। अब आपको हर बार UPI पेमेंट करते समय PIN याद रखने या डालने की झंझट नहीं होगी। कंपनी ने नया "Biometric Authentication फीचर" रोलआउट किया है, जिसके जरिए फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन से ही भुगतान किया जा सकेगा। यह सुविधा 5,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर लागू होगी। फिलहाल यह फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया गया है। iOS यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

PhonePe: क्या है नया फीचर?

PhonePe ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर इस अपडेट की जानकारी शेयर की है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर डिवाइस लेवल वेरिफिकेशन पर काम करता है। इसका मतलब है कि अगर आपके फोन में फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक सेट है, तो वही तकनीक अब पेमेंट के समय भी काम आएगी। इससे पेमेंट करने में समय कम लगेगा और दूसरा PIN चोरी या लीक होने का डर काफी हद तक खत्म हो जाएगा।

PhonePe New Payment Feature: कहां-कहां काम आएगा यह फीचर?

दोस्तों या परिवार को पैसे भेजने में
QR कोड स्कैन करके पेमेंट करने में
ऑनलाइन शॉपिंग या सर्विस पेमेंट में
बैंक बैलेंस चेक करने में

PhonePe में Biometric पेमेंट कैसे करें ऑन?

सबसे पहले अपने फोन में PhonePe ऐप खोलें।
ऊपर दिए गए प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
यहां “Manage Payments” ऑप्शन चुनें।
अब “Biometric Pay” पर क्लिक करें।
अपने बैंक अकाउंट के लिए Biometric Authentication ऑन करें।
एक बार UPI PIN और बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए सेटअप पूरा करें।
इसके बाद अगली बार पेमेंट करते समय आपको सीधे फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन का ऑप्शन मिलेगा।

Published on:
19 Feb 2026 06:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर