टेक्नोलॉजी

सैमसंग का शानदार आॅफर, महज 1 रुपए में स्मार्टफोन

स्मार्टफोन में सिरमौर सैमसंग अब केवल 1 रुपए में गैलेक्सी स्मार्टफोन का धमाकेदार आॅफर लेकर आर्इ है।

less than 1 minute read
Apr 30, 2016
Feature image



स्मार्टफोन में सिरमौर सैमसंग अब केवल 1 रुपए में गैलेक्सी स्मार्टफोन का धमाकेदार आॅफर लेकर आर्इ है। इसके अलावा कंपनी इन स्मार्टफोन्स पर cash back offer भी दे रही है।

इन पांच स्मार्टफोन्स पर है ऑफर
कपंनी की ओर से इस ऑफर के तहत इन स्मार्टफोन्स को 1 रूपए में मुहैया कराने समेत इन पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके तहत इन स्मार्टफोन्स की सेलिंग प्राइस इनकी लॉन्च प्राइस से काफी कम कर दी गई है।

1. Galaxy s6 - 33900 रूपए (10 फीसदी का अतिरिक्त कैशबैक ऑफर)
2. Galaxy Note5 - 42900 रूपए (10 फीसदी का अतिरिक्त कैशबैक ऑफर)
3. Galaxy A7 - 29900 रूपए
4. Galaxy A5 - 24900 रूपए
5. Galaxy grand prime 4G- 8250 रूपए

जानें क्या है ये आॅफर
सैमसंग के ये फोन आप 1 रूपए देकर खरीद सकते हैं। इसके बाद आपको इनकी डिस्काउंट वाली कीमत 12 EMI में चुकानी होगी।

ऑफर इन पर भी है
सैमसंग अपने अन्य इलेक्ट्रिॉनिक्स सामानों पर ईएमआई वाला ऑफर दे रही है। ईएमआई के तहत आप यूएचडी फ्लैट स्मार्ट टीवी, फुल एचडी कर्व्ड टीवी, फुल एचडी फ्लैट टीवी को बेच रही है। इसके अलावा सैमसंग के एसी, टैबलेट्स, माइक्रोवेव ऑवेन्स तथा रेफ्रीजिरेटर्स आदि पर कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। यह ऑफर 15 मई तक चलेगा।

Published on:
30 Apr 2016 03:07 pm