टेक्नोलॉजी

TikTok Comeback in India: 5 साल बाद फिर से इंडिया में TikTok की एंट्री? जानिए पूरी सच्चाई

TikTok Comeback in India: पांच साल बाद TikTok की भारत में वापसी की चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में यूजर्स पूछ रहे हैं क्या TikTok फिर से भारत में लौट रहा है? जानिए पूरी खबर।

2 min read
Aug 22, 2025
TikTok Comeback in India (Photo- x)

TikTok Comeback in India: पांच साल पहले भारत में बैन हुई शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok अब शायद वापसी कर सकती है। हाल ही में कुछ यूजर्स ने देखा कि TikTok की वेबसाइट भारत में खुल रही है, जिससे लोगों में एक बार फिर TikTok वापसी की उम्मीद जग गई है।

हालांकि अभी तक ऐप Google Play Store और Apple App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है। साथ ही, TikTok या उसकी पेरेंट कंपनी ByteDance ने भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। यानी फिलहाल TikTok ने भारत में आधिकारिक तौर पर वापसी नहीं की है। लेकिन एएनआई पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को सरकारी सूत्रों ने साफ कर दिया कि भारत सरकार ने टिकटॉक को अनब्लॉक करने का कोई आदेश नहीं दिया है। यानी ये खबरें झूठी और भ्रामक हैं।

ये भी पढ़ें

TikTok वीडियो बनाने के लिए शेर के पिंजरे में घुसा शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा…

क्यों बैन हुआ था TikTok?

जून 2020 में भारत सरकार ने TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया था। वजह थी देश की सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा। उस समय भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में बड़ा विवाद हुआ था, जिसमें कई भारतीय सैनिक शहीद हुए थे।सरकार का कहना था कि ये ऐप्स ऐसे काम कर रहे थे, जो भारत की सुरक्षा और जनता के लिए नुकसानदायक थे। TikTok का बैन कंपनी के लिए बड़ा झटका था, क्योंकि उसके करीब 200 मिलियन भारतीय यूजर्स एक झटके में कम हो गए।

अब क्यों हो रही है TikTok वापसी की चर्चा?

पिछले कुछ समय में भारत और चीन के रिश्तों में थोड़ी नरमी आई है। दोनों देशों के बीच 24 दौर की बातचीत हो चुकी है और बॉर्डर पर भी हालात कुछ बेहतर हुए हैं। साथ ही, भारत और चीन के बीच उड़ानें भी शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में, यह कयास लगाए जा रहे हैं कि TikTok शायद फिर से भारत में वापसी की तैयारी कर रहा है। हालांकि, जब तक सरकार या ByteDance की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आता, तब तक यह सिर्फ अटकलें ही हैं।

Also Read
View All

अगली खबर