टेक्नोलॉजी

World’s First Robot Boxing: अब रोबोट करेंगे बॉक्सिंग! दुनिया में पहली बार होने जा रहा है ये अनोखा मुकाबला

Robot Boxing: चीन की रोबोटिक्स कंपनी Unitree ने 'Iron Fist King: Awakening' के तहत पहला रोबोट बॉक्सिंग इवेंट घोषित किया है, जिसमें G1 रोबोट इंसान और दूसरे G1 रोबोट से मुकाबला करेंगे। जानें इस इवेंट से जुड़ी सारी डिटेल्स के बारे में।
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2025, 1:11 PM IST
World’s First Robot Boxing
World’s First Robot Boxing

Robot Boxing: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स में तेजी से हो रही प्रगति ने अब तक की सोच को ही बदल कर रख दिया है। इंसानों की तरह अब रोबोट भी बॉक्सिंग रिंग में मुकाबला करते दिखाई देंगे। चीन की जानी-मानी रोबोटिक्स कंपनी Unitree ने अपने ह्यूमनॉइड रोबोट G1 के लिए एक अनोखे बॉक्सिंग मुकाबले की घोषणा की है, जिसका नाम "Iron Fist King: Awakening" है।

G1 रोबोट के फाइटिंग की पहली झलक

कंपनी के जारी एक वीडियो में देखा गया कि G1 रोबोट पहले एक इंसान बॉक्सर से भिड़ता है और फिर एक अन्य G1 से आमने-सामने फाइट करता है। हालांकि इसके मूव्स इंसानों जितने फुर्तीले नहीं हैं, संतुलन बनाने में इसे थोड़ी मुश्किल होती है और इसकी डॉजिंग स्किल्स भी सीमित हैं। लेकिन फिर भी, यह टेक्नोलॉजी के लिहाज से एक बेहतरीन शुरुआत मानी जा रही है।

G1 रोबोट में क्या है खास?

G1 एक कॉम्पैक्ट ह्यूमनॉइड रोबोट है जिसकी ऊंचाई 4.33 फीट है। इसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी जैसे 3D LiDAR, RealSense डेप्थ कैमरा और नॉइस कैंसिलिंग माइक्रोफोन शामिल हैं। इसमें 9,000mAh की बैटरी दी गई है और यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है। इसके हाथ, पैर और कमर में दिए गए मोटराइज्ड जॉइंट्स इसकी मूवमेंट में मदद करते हैं।

कब होगा मुकाबला और कौन होंगे प्रतिभागी?

अब तक इस रोबोटिक बॉक्सिंग इवेंट की सही तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन यह साफ है कि मुकाबला अगले कुछ हफ्तों में होगा। यह भी तय नहीं हुआ है कि केवल G1 मॉडल ही भाग लेंगे या फिर यूनिट्री का ज्यादा ताकतवर और ऊंचा H1 मॉडल (5 फीट 11 इंच) भी रिंग में उतरेगा।

लिखी जा रही भविष्य की इबारत

भले ही अभी G1 के फाइटिंग मूव्स परफेक्ट न हों, लेकिन यह एक बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है। भविष्य में रोबोट केवल इंडस्ट्री या लैब्स तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी एक अलग मुकाम बना सकते हैं।

Updated on:
13 Apr 2025, 1:11 PM IST
Published on: