7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jio की राह पर Airtel, अब इन रिचार्ज प्लान्स के साथ फिर मिलेगा अनल‍िम‍िटेड 5G डेटा

Airtel Unlimited 5G Data Plans: एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पर Unlimited 5G डेटा ऑफर फिर से शुरू कर दिया है। देखें 349 से लेकर 3999 रुपये तक के प्लान्स की पूरी लिस्ट और फायदे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Mar 07, 2026

Airtel Unlimited 5G Data Plans

Airtel Unlimited 5G Data Plans (Image: Gemini)

Airtel Unlimited 5G Data Plans: भारतीय मोबाइल बाजार में एक बार फिर Airtel ने बड़ी पेशकश की है। कंपनी ने अपने कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पर अनलिमिटेड 5G डेटा देना शुरू कर दिया है। यह सुविधा कुछ समय पहले बंद कर दी गई थी, लेकिन अब Airtel ने इसे दोबारा शुरू कर दिया है। इस कदम के साथ एयरटेल अपने प्रतिद्वंदी Jio और Vi की तरह ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।

Airtel के Unlimited 5G Data Plans

Airtel ने अलग-अलग कीमत और वैलिडिटी वाले कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डेटा दिया है। इन प्लान्स में कुछ डेले डेटा लिमिट के साथ-साथ OTT सब्सक्रिप्शन और बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं। चलिए देखते हैं प्लान की पूरी लिस्ट।

रिचार्ज कीमतवैलिडिटी + Unlimited 5G डेटाबोनस / सब्सक्रिप्शन
349 रुपये28 दिन, रोजाना 1.5GB + Unlimited 5GSony Liv + Airtel Xstream Play (20 OTT)
379 रुपये30 दिन, रोजाना 2GB + Unlimited 5GApple Music
398 रुपये28 दिन, रोजाना 2GB + Unlimited 5GJioHotstar 28 दिन मोबाइल सब्सक्रिप्शन
399 रुपये28 दिन, रोजाना 2.5GB + Unlimited 5GJioHotstar 28 दिन मोबाइल सब्सक्रिप्शन
409 रुपये28 दिन, रोजाना 2.5GB + Unlimited 5GSony Liv + Airtel Xstream Play (20 OTT)
429 रुपये30 दिन, रोजाना 2.5GB + Unlimited 5GAdobe Express Premium
649 रुपये56 दिन, रोजाना 2GB + Unlimited 5GAdobe Express Premium
979 रुपये84 दिन, रोजाना 2GB + Unlimited 5GSony Liv + Airtel Xstream Play (20 OTT)
1029 रुपये84 दिन, रोजाना 2GB + Unlimited 5GJioHotstar 3 महीने मोबाइल सब्सक्रिप्शन
1798 रुपये84 दिन, रोजाना 3GB + Unlimited 5GNetflix Basic
3999 रुपये365 दिन, रोजाना 2.5GB + Unlimited 5GJioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन पूरे 1 साल के लिए

किन ग्राहकों को मिलेगा फायदा

जो भी ग्राहक इन रिचार्ज प्लान्स को चुनेंगे, उन्हें अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। हालांकि ध्यान रखें कि यह सुविधा केवल उन क्षेत्रों में काम करेगी जहां Airtel 5G नेटवर्क उपलब्ध है। अगर आपके इलाके में 5G कनेक्टिविटी नहीं है, तो अनलिमिटेड डेटा का लाभ नहीं मिलेगा।

Airtel की रणनीति

Airtel का यह कदम Jio और Vi की रणनीति के समान है, जो चुनिंदा रिचार्ज प्लान्स पर अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रही हैं। इससे ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी, ज्यादा डेटा और OTT बोनस मिल रहा है।

अगर आप Airtel के प्रीपेड यूजर हैं या नया रिचार्ज करने का सोच रहे हैं, तो यह समय 5G अनलिमिटेड डेटा के साथ सबसे अच्छे प्लान्स का फायदा उठाने का है। Jio और Vi के मुकाबले Airtel की यह पेशकश ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प साबित हो सकती है।