टेक्नोलॉजी

खुशखबरी : VIVO ने पेश किया वी5 प्लस का लिमिटेड एडिशन, जानें खासियत…

इसकी बैटरी 3055 एमएएच की है। इसमें 20 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट कैमरा तथा 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है।

less than 1 minute read
V5 Plus

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने आईपीएल के 10वें साल के अवसर पर अपने नवीनतम स्मार्टफोन वीवो वी5 प्लस का लिमिटेड एडिशन पेश करने की घोषणा की है। कंपनी की ओर से यहां आयोजित एक कार्यक्रम में अभिनेत्री सोहा अली खान ने इस फोन को लॉन्च किया।

काले रंग में उपलब्ध स्मार्टफोन के बैक में वीवो आईपीएल लिखा हुआ है। इस मौके पर वीवो इंडिया के मुख्य विपणन अधिकारी विवेक झांग ने कहा कि आईपीएल की 10वीं सालगिरह के अवसर पर वीवोआईपीएल लिमिटेड एडिशन वी5 प्लस स्मार्टफोन पेश करने पर गर्व महसूस हो रहा है।

उनका कहना कि वीवो पिछले साल इस टी-20 प्रतियोगिता की टाइटल स्पॉन्सर बनी है और तब से हुए इस जुड़ाव से दोनों ही ब्रांडों को फायदा हुआ है। उन्होंने बताया कि इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा कोर सीपीयू प्रोसेसर एवं एंड्रायड 6.0 आपरेटिंग सिस्टम पर आधारित इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी रॉम है।

इसकी बैटरी 3055 एमएएच की है। इसमें 20 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट कैमरा तथा 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। यह फोन केवल ऑनलाइन मार्केट प्लेस फ्लिपकार्ट पर 10 अप्रैल से उपलब्ध कराया जाएगा।

Published on:
05 Apr 2017 08:26 pm
Also Read
View All