टेक्नोलॉजी

WhatsApp ला रहा है जबरदस्त फीचर, अब यूजर्स खुद बनाएंगे AI चैटबॉट

WhatsApp जल्द ही नया AI चैटबॉट फीचर लॉन्च करने वाला है, जिससे यूजर्स अपना खुद का पर्सनलाइज्ड चैटबॉट बना और कस्टमाइज कर सकेंगे। जानिए खबर से जुड़ी पूरी डिटेल्स।
2 min read
• •
Updated: 10 Mar 2025, 10:55 AM IST
whatsapp personalized ai chatbot creation feature

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स लाता रहता है। हाल ही में WhatsApp ने iOS के लिए नया अपडेट (वर्जन 25.6.10.70) जारी किया है, जिससे संकेत मिलता है कि अब यूजर्स अपने खुद के AI चैटबॉट बना सकेंगे। यह फीचर यूजर्स को अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार चैटबॉट डिजाइन करने की सुविधा देगा। आइए इस नए फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp का नया AI चैटबॉट फीचर

WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर AI चैटबॉट क्रिएशन फीचर ऐड करने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने मनचाहे चैटबॉट बना सकेंगे और उसे अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकेंगे। इससे AI चैटबॉट डिजाइन और उपयोग करना पहले से ज्यादा आसान और इंटरैक्टिव हो जाएगा।

iOS और Android दोनों पर उपलब्ध होगा फीचर

इस फीचर की जानकारी पहले Android के WhatsApp बीटा अपडेट में सामने आई थी। अब WhatsApp इस फीचर को iOS यूजर्स के लिए भी लाने की तैयारी कर रहा है। इस नए अपडेट के साथ, Meta AI के साथ बातचीत का अनुभव और भी बेहतर होगा।

यूजर को मिलेगा चैटबॉट बनाने का पूरा कंट्रोल

WhatsApp का यह नया फीचर यूजर्स को AI चैटबॉट की पर्सनैलिटी और कार्यक्षमता को तय करने की सुविधा देगा। यूजर्स अपने चैटबॉट को किस तरह का व्यवहार करना चाहिए और उसकी भूमिका क्या होगी, इसे खुद तय कर सकेंगे। इससे चैटबॉट पूरी तरह से पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देने में सक्षम होगा।

आसान और प्री-डिफाइंड विकल्प भी मिलेगा

जो यूजर्स खुद से चैटबॉट डिजाइन करने में सहज नहीं हैं, उनके लिए WhatsApp प्री-डिफाइंड आंसर भी देगा। इससे यूजर्स को एक बेसिक चैटबॉट बनाने में आसानी होगी, जिसे वे बाद में अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं।

AI चैटबॉट पब्लिश और डिस्कवर करने की सुविधा

चैटबॉट बनाने के बाद यूजर्स इसे WhatsApp के AI टैब में पब्लिश कर सकेंगे। इससे अन्य यूजर्स इस चैटबॉट को एक्सप्लोर और इंटरैक्ट कर सकेंगे। यह फीचर WhatsApp के यूजर्स के लिए नए और यूनिक एक्सपीरियंस लेकर आएगा।

Updated on:
10 Mar 2025, 10:55 AM IST
Published on: