टेक्नोलॉजी

कौन देख रहा है आपकी फेसबुक प्रोफाइल, बस 1 मिनट में करें पता

क्या आप जानना चाहते हैं कि कौन कौन आपकी फेसबुक प्रोफाइल विजिट करता है या आपके किस दोस्त ने आपकी प्रोफाइल विजिट की? इसका पता लगाने के लिए 'फेसबुक फ्लैट' नाम का एक क्रोम एक्सटेंशन आपकी मदद कर सकता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Oct 2016, 1:34 PM IST
Facebook
Facebook

क्या आप जानना चाहते हैं कि कौन कौन आपकी फेसबुक प्रोफाइल विजिट करता है या आपके किस दोस्त ने आपकी प्रोफाइल विजिट की? इसका पता लगाने के लिए 'फेसबुक फ्लैट' नाम का एक क्रोम एक्सटेंशन आपकी मदद कर सकता है। इस क्रोम एक्सटेंशन के अभी तक कुल 524,336 यूजर्स हैं और भी तक 20,612 लोग क्रोम स्टोर पर इसे रेट कर चुके हैं।

कैसे करें इस्तमाल

स्टेप 1- सबसे पहले इस एक्सटेंशन को डाउनलोड करना होगा। इसके लिए क्रोम स्टोर पर जाकर फेसबुक फ्लैट टाइप करें और एक्सटेंशन सर्च करें। इसके बाद 'एड टू क्रोम' ऑप्शन पर क्लिक करें। एक बार क्रोम में जुड़ जाने के बाद ये 'एडेड टू क्रोम' मैसेज दिखाएगा।

स्टेप 2-क्रोम ब्राउजर में ये एक्सटेंशन ऐड करने के बाद अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर जाकर उसे रीफ्रेश करें, अब आपकी प्रोफाइल नए लुक में दिखेगी। यहां लेफ्ट पैनल के सभी आइकन्स एक पैकेज में बदल जाएंगे। जैसे फीड्स के लिए एक अलग पैनल, ऐप्स के लिए अलग और आपका होम पेज ज्यादा बड़ा दिखने लगेगा।

स्टेप 3- लेफ्ट साइड एरिया में एक दूरबीन का आइकन बना दिखेगा। इस आइकन पर क्लिक करने से आपको पता चलेगा की आपके किस फ्रेंड ने आपकी प्रोफाइल विजिट की है। इस एक्सटेंशन से ये पता नहीं चलेगा की किसने कितनी बार आपकी प्रोफाइल देखी है।

Published on: