लाइफस्टाइल

Betel Leaf Water Benefits: पान के पत्तों का पानी पीने से होंगे ये 5 कमाल के फायदे

Betel Leaf Water Benefits: पान के पत्तों का पानी शरीर को डिटॉक्स करने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं पान के पत्तों के पानी के फायदे और इसे बनाने का तरीका।

2 min read
Jul 01, 2025
Paan ke patte ka paani ke fayde

Betel Leaf Water Benefits: भारत में पान के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से परंपराओं, पूजा-पाठ और हेल्थ रेमेडीज में होता आया है। अक्सर लोग इसे स्वाद और परंपरा के तौर पर खाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि पान के पत्तों का पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पान में मौजूद औषधीय गुण शरीर को डिटॉक्स करने से लेकर पाचन सुधारने तक में मदद करते हैं। खास बात यह है कि पान का पानी बनाना बेहद आसान है और इसे सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं पान के पत्तों के पानी के फायदे और इसे बनाने का तरीका। (paan leaven water beenfits in hindi)

ये भी पढ़ें

Lemon Vs Amla Vs Guava: नींबू, आंवला या अमरूद कौन है Vitamin-C से सबसे ज्यादा भरपूर

पान के पत्ते का पानी पीने के क्या फायदे हैं (Benefits of drinking betel leaf water)

डाइजेशन सुधारे

पान के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। रोज सुबह इसका पानी पीने से गैस, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

पान में मौजूद औषधीय तत्व शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। यह संक्रमण से लड़ने की ताकत देता है और बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से बचाता है।

शरीर को डिटॉक्स करे

रोज पान के पत्तों का पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं। यह लिवर और किडनी को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

मुंह की बदबू और दांतों की समस्या में राहत

पान के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो मुंह की बदबू और बैक्टीरिया को कम करते हैं। इससे दांतों और मसूड़ों की समस्याएं भी दूर होती हैं।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो पान का पानी आपकी डाइट में शामिल करें। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे अतिरिक्त चर्बी कम होने में मदद मिलती है।

पान के पत्तों का पानी कैसे बनाएं

सामग्री
2-3 ताजे पान के पत्ते
1 गिलास पानी

बनाने की विधि

-सबसे पहले पान के पत्तों को अच्छे से धो लें।
-एक गिलास पानी में पान के पत्तों को डालकर रातभर भिगोकर रखें।
-अगली सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पी लें।
-चाहें तो पानी को हल्का गुनगुना भी कर सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें

Benefits of Lemon Water : क्या आप गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने के फायदे जानते हैं

Also Read
View All

अगली खबर