
Office Me Professional Dikhne Ke Tarike| image credit gemini
Office Me Professional Dikhne Ke Tarike: ज्यादातर लोगों को लगता है कि ऑफिस में बस काम पूरा कर लेना ही काफी है, उनके कपड़ों या लुक का कोई मतलब नहीं होता। लेकिन ऐसा नहीं है। आज के समय में जितना आपका काम जरूरी है, उतना ही यह भी जरूरी है कि आप प्रोफेशनली कैसे दिखते हैं। ऑफिस में आपकी एंट्री सिर्फ आपके काम से नहीं, बल्कि आपके दिखने के अंदाज से भी पहचानी जाती है। जब आप अच्छे दिखते हैं, तो आपका कॉन्फिडेंस अपने आप बढ़ जाता है और लोग भी आपको गंभीरता से लेते हैं।
ज्यादातर लोग मंडे की सुबह हड़बड़ी में कुछ भी पहन लेते हैं और फिर पूरा दिन अंडर-कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं। ऐसे में अगर आप इसकी तैयारी संडे को ही कर लें, तो पूरा हफ्ता शानदार बीत सकता है। आज के स्टोरी में हम 7 ऐसी ही छोटी-छोटी लेकिन जरूरी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपने वर्किंग डे को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही, इससे आप सुबह की इस उलझन से भी बचेंगे कि आज क्या पहनें? और टाइम से ऑफिस भी पहुंच पाएंगे। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में विस्तार से।
प्रोफेशनल दिखने के लिए सबसे जरूरी है कि कपड़े आपके शरीर पर सही बैठें। अगर कपड़े बहुत ढीले होंगे तो आप सुस्त दिखेंगे, और अगर बहुत टाइट होंगे तो आप दिन भर असहज (uncomfortable) रहेंगे। हमेशा ऐसे कपड़े पहनें जो न ज्यादा टाइट हों और न ज्यादा ढीले। एक अच्छी फिटिंग वाली शर्ट या ट्राउजर आपको तुरंत एक शार्प और स्मार्ट लुक देता है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता है।
ऑफिस के लिए सिर्फ अच्छे कपड़े होना ही काफी नहीं है, रंगों का चुनाव भी सही होना चाहिए। इसलिए अपने ऑफिस कल्चर के हिसाब से ऐसे रंग चुनें जिनमें आप कॉन्फिडेंट महसूस करें। ऑफिस के लिए नेवी ब्लू, ग्रे, ब्लैक और व्हाइट जैसे रंग सबसे बेस्ट माने जाते हैं। इसके अलावा, आप संडे को ही अपने पूरे हफ्ते के कपड़ों की मैचिंग बना लें। कोशिश करें कि बहुत ज्यादा चमक-धमक वाले रंगों के बजाय हल्के या पेस्टल शेड्स चुनें।
अक्सर लोग अपने कपड़ों पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल या आलस की वजह से जूतों पर ध्यान नहीं देते। ऑफिस के लिए हमेशा फॉर्मल लेदर शूज या साफ-सुथरी सैंडल्स या हील्स पहनें। याद रखें, गंदे या घिसे हुए जूते आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकते हैं। इसके अलावा जूतों का साफ होना भी बेहद जरूरी होता है, इसलिए हर संडे को अपने जूतों को पॉलिश या साफ जरूर करें।
ऑफिस में बहुत ज्यादा ज्वेलरी या भड़कीली चीजें न पहनें। एक सिंपल लुक ही सबसे अच्छा प्रोफेशनल लुक माना जाता है। एक अच्छी कलाई घड़ी (Watch) पहनना काफी है। पुरुषों के लिए ध्यान रखने वाली बात यह है कि बेल्ट और जूतों का रंग एक जैसा हो तो और भी अच्छा लगता है। संडे को ही तय कर लें कि किस ड्रेस के साथ कौन सी घड़ी या बेल्ट पहननी है।
अच्छे कपड़ों के साथ-साथ पर्सनल हाइजीन भी बहुत जरूरी है। संडे को नाखून काटना, बाल सेट करवाना या ट्रिमिंग जैसे काम पूरे कर लें। ऑफिस में हमेशा बाल कंघी करके व्यवस्थित रखें और हल्की खुशबू वाले परफ्यूम का ही इस्तेमाल करें। बहुत तेज खुशबू से बचें, क्योंकि यह आपके आसपास बैठने वाले सहकर्मियों को परेशान कर सकती है।
संडे को अपने पूरे हफ्ते के कपड़े प्रेस करके हैंगर में टांग दें। बिना प्रेस किए हुए कपड़ों में सिलवटें दिखती हैं, जिससे ऐसा लगता है कि आप अपने काम और पर्सनालिटी को लेकर सीरियस नहीं हैं।
कपड़ों के अलावा आपका असली स्टाइल आपके बात करने और चलने के तरीके में छिपा होता है। इसलिए बैठते समय अपनी पीठ सीधी रखें, लोगों से नजरें मिलाकर बात करें और चेहरे पर एक हल्की मुस्कान रखें। ये छोटी-छोटी लेकिन जरुरी बातें आपको स्टाइलिश और प्रोफेशनल दिखाने में मदद कर सकती हैं।
Updated on:
05 Apr 2026 02:11 pm
Published on:
05 Apr 2026 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
