Yoga Asanas for Slip Disc : जब हम घंटों एक ही जगह बैठकर काम करते हैं तो स्लिप डिस्क होने की संभावना बढ़ जाती है। आयुष मंत्रालय ने कहा है कि कुछ आसान योगासन को अपनाकर आप इस दर्द से राहत पा सकते हैं।
Yoga Asanas give Instant Relief in Slip Disc : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां हम घंटों एक ही जगह पर बैठकर काम करते हैं वहां स्लिप डिस्क जैसी समस्या आम हो गई है। इसका मतलब है कि हमारी रीढ़ की हड्डी के बीच की डिस्क अपनी जगह से खिसक जाती है जिससे भयंकर पीठ दर्द होता है। अगर आप भी इस दर्द से जूझ रहे हैं तो घबराइए नहीं आप सिर्फ दवाइयों के भरोसे रहने की बजाय योग से इस समस्या का इलाज कर सकते हैं।
आयुष मंत्रालय भी मानता है कि कुछ खास योगासन रीढ़ की हड्डी को मजबूती देने, लचीलापन बढ़ाने और दर्द कम करने में बहुत कारगर हैं।
यह आसन आपकी रीढ़ को नई जान देता है। इसमें शरीर को ऊपर उठाया जाता है जिससे पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। यह डिस्क के आस-पास की मांसपेशियों को सहारा देता है और सूजन को कम करता है।
स्लिप डिस्क में रीढ़ की हड्डी का लचीला होना बहुत जरूरी है। उष्ट्रासन यही काम करता है। इसमें शरीर को पीछे की तरफ झुकाया जाता है जिससे रीढ़ के सारे हिस्से खिंचते हैं और रक्त संचार बेहतर होता है। यह सिर्फ दर्द ही कम नहीं करता बल्कि तनाव को भी दूर भगाता है।
यह आसन पीठ और कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसके अभ्यास से रीढ़ की हड्डी पर पड़ा दबाव कम होता है और स्लिप डिस्क से उबरने में मदद मिलती है। इससे आपका पॉश्चर भी सुधरता है और चोट लगने की संभावना भी कम हो जाती है।
यह एक ऐसा आसन है जिसे आप खाना खाने के बाद भी कर सकते हैं। यह पाचन को सुधारने के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी को स्थिर और संतुलित रखने में भी सहायक है। दर्द होने पर यह शांत मुद्रा रीढ़ को सहारा देती है और मन को भी शांत करती है।
यह आसन पीठ की मांसपेशियों को तुरंत राहत देता है। इसमें पेट के बल लेटकर शरीर को ढीला छोड़ दिया जाता है जिससे पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों को आराम मिलता है। अगर आपको तेज दर्द हो रहा है, तो यह आसन आपको तत्काल सुकून दे सकता है।
कोई भी योग आसन शुरू करने से पहले खासकर स्लिप डिस्क जैसी समस्या में किसी अनुभवी योग गुरु से जरूर सलाह लें। योग का सही अभ्यास ही आपको फ़ायदा पहुंचा सकता है।