लाइफस्टाइल

AC यूजर सावधान! एसी चलाते समय न करें ये 5 गलतियां, बिजली बिल होगा कम और ब्लास्ट का खतरा भी रहेगा दूर

AC Maintenance Tips in Summer: अगर आप चाहते हैं कि इस भीषण गर्मी में आपका एसी बिना किसी परेशानी के चले और आपको बेहतरीन ठंडक मिलती रहे, तो आज के लेख में बताई गई इन 5 जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। आइए जानते हैं इन 5 टिप्स के बारे में विस्तार से।

2 min read
Apr 21, 2026
AC Maintenance Tips | image credit gemini

AC Maintenance Tips in Summer: गर्मियों के आते ही बाजार में एसी (AC) की डिमांड बढ़ जाती है और बढ़े भी क्यों न, चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने में ये बेहद मददगार होते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एसी खरीदे कुछ महीने ही बीतते हैं और वह कमरे को ठंडा करना कम कर देता है, या फिर लोग पुरानी एसी की देखभाल में छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं। नतीजा यह होता है कि या तो बिजली का बिल आसमान छूने लगता है या फिर एसी खराब हो जाता है, कभी-कभी तो इसमें ब्लास्ट तक की नौबत आ जाती है।
ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि इस भीषण गर्मी में आपका एसी बिना किसी परेशानी के चले और आपको ठंडक देता रहे, तो इन 5 बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़ें

AC खरीदने से पहले जरूर पढ़ें! एक छोटी सी गलती गर्मियों में बड़ा नुकसान कर सकती है, यह गाइड जरूर पढ़ लें

एसी के आउटडोर यूनिट को चेक करें (Outdoor Unit Maintenance)

एसी चलाने से पहले छत पर या बाहर लगी एसी की आउटडोर यूनिट को जरूर चेक करें कि कहीं उसके पास फालतू सामानों का ढेर तो नहीं लगा है। अक्सर लोग घर का कबाड़, पुराने डिब्बे या फालतू सामान आउटडोर यूनिट के पास रख देते हैं। इससे हवा का बहाव सही से नहीं हो पाता, जिससे एसी का कंप्रेसर गर्म होकर बंद हो सकता है या इसमें ब्लास्ट होने का खतरा भी बढ़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि यूनिट के आसपास कम से कम 2-3 फीट की जगह खाली रखें और वहां कोई भी कबाड़ न रखें। इसके साथ ही, एसी को लंबे समय तक सही ढंग से चलाने और बिजली का बिल बचाने के लिए इसे हमेशा 24°C से 26°C के तापमान पर ही चलाएं।

एसी की सर्विस (AC Service and Maintenance)

गर्मियों में पुराने एसी को इस्तेमाल करने से पहले उसकी अच्छी तरह सर्विस करवाना बेहद जरूरी है। अगर फिल्टर गंदे होंगे या कॉइल्स पर धूल जमी होगी, तो एसी को कमरा ठंडा करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे बिजली का बिल काफी बढ़ जाता है। इसके साथ ही, धूल और गंदगी की वजह से सांस लेने जैसी हेल्थ से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं।

वोल्टेज का ध्यान (Voltage Stabilizer for AC)

गर्मियों में अक्सर बिजली ऊपर-नीचे (Fluctuate) होती रहती है, जो एसी के महंगे कंप्रेसर के लिए खतरा बन सकती है। अगर आपके यहां बिजली की समस्या रहती है, तो एक अच्छा वोल्टेज स्टेबलाइजर जरूर लगाएं। यह वोल्टेज को कंट्रोल में रखता है और आपके एसी को अचानक जलने या खराब होने से बचा लेता है।

गैस लीकेज (AC Gas Leakage Signs)

अगर आपको आउटडोर यूनिट के पाइप पर काले रंग की चिपचिपी ग्रीस या तेल जैसा कुछ दिखाई दे, तो सावधान हो जाएं। यह एसी में गैस लीक होने का साफ इशारा हो सकता है। गैस कम होने से कूलिंग बिल्कुल बंद हो जाएगी। ऐसे में तुरंत किसी टेक्नीशियन को बुलाकर लीकेज को ठीक करवाएं और एसी में गैस दोबारा भरवाएं।

अजीब आवाज और गंध (AC Troubleshooting)

अगर चलते हुए एसी से अचानक कोई अजीब सी आवाज आने लगे या उसमें से जलने जैसी बदबू आए, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यह किसी अंदरूनी खराबी, तार जलने या मोटर में दिक्कत का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत पावर सप्लाई बंद कर दें और बिना देरी किए एसी को चेक करवाएं।

ये भी पढ़ें

AC खरीदने जा रहे हैं? ये 5 बातें नजरअंदाज कीं तो पछताएंगे, पैसा हो जाएगा बर्बाद!
Updated on:
21 Apr 2026 11:10 am
Published on:
21 Apr 2026 11:07 am
Also Read
View All