लाइफस्टाइल

Ajwain Garlic Oil For Knee Pain: घुटनों के दर्द से राहत दिला सकता है अजवाइन-लहसुन का तेल, जानिए लगाने का सही तरीका

Ajwain Garlic Oil For Knee Pain: घुटनों के पुराने दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए अजवाइन-लहसुन का तेल एक असरदार घरेलू नुस्खा है। जानिए इस तेल को घर पर बनाने और सही तरीके से लगाने का आसान तरीका, जिससे आपको आराम मिल सके।

2 min read
Jun 07, 2025
Ajwain Garlic Oil For Knee Pain प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Ajwain Garlic Oil For Knee Pain: अगर आप भी घुटनों के पुराने दर्द या सूजन से परेशान रहते है तो अजवाइन और लहसुन से बना तेल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस तेल की गर्म तासीर और दर्द कम करने वाले गुण जोड़ों की जकड़न को दूर करने में मदद करते हैं। बाजार की क्रीम और दवाइयों की बजाय यह एक प्राकृतिक तरीका है जिसे इस्तेमाल करने से आपको राहत मिल सकता है। आइए जानते हैं इस तेल के फायदे, इसे बनाने का तरीका और लगाने की सही विधि के बारे में।

अजवाइन और लहसुन क्यों हैं असरदार

अजवाइन और लहसुन दोनों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की सूजन और दर्द को कम करने का काम करते हैं। अजवाइन में थायमोल नाम का एक खास तत्व होता है, जो दर्द निवारक की तरह काम करता है। यह सूजन कम करता है और जोड़ों की कठोरता को दूर करता है। दूसरी ओर लहसुन में एलिसिन होता है। यह सूजन घटाने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है।

ऐसे बनाएं अजवाइन-लहसुन का तेल

इस असरदार तेल को घर पर बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप 1 कप सरसों का तेल, 1 बड़ा चम्मच अजवाइन और 7-8 कुटी हुई लहसुन की कलियां लें। इसेक बाद सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म कर लें। जब तेल थोड़ा गरम हो जाए तो उसमें अजवाइन और लहसुन डालें। इसे धीमी आंच पर पकाएं जब तक लहसुन सुनहरा न हो जाए। इतना करने से बाद यह तेल तैयार हो जायेगा।

जानिए लगाने का सही तरीका और समय

इस तेल का असर तभी दिखेगा जब इसे सही तरीके से लगाया जाए। सबसे पहले तेल को हल्का गुनगुना कर लें। फिर इसे घुटनों पर लगाकर 10–15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इससे तेल अंदर तक जाएगा और आराम देगा। मसाज के बाद सूती कपड़े से घुटनों को ढक लें ताकि गर्माहट बनी रहे। इस तेल को रोज रात सोने से पहले लगाना सबसे बेहतर तरीका है। अगर दर्द ज्यादा हो तो दिन में दो बार भी लगाया जा सकता है।

Also Read
View All

अगली खबर