लाइफस्टाइल

Almonds in Winter: भिगोया हुआ या सूखा बादाम? सर्दियों में कौन-सा तरीका है सबसे फायदेमंद?

Almonds in Winter: आमतौर पर गर्मियों में लोग बादाम रातभर भिगोकर खाते हैं ताकि इसकी गर्म तासीर शरीर पर भारी न पड़े। लेकिन सर्दियों में अक्सर यह सवाल उठता है कि आखिर ठंड के मौसम में बादाम भिगोकर खाने चाहिए या सूखे ही खाना बेहतर है?
2 min read
Nov 22, 2025
Should almonds be soaked and eaten in winter,Raw vs Soaked Nuts,Dry Fruits In Winter,
How to Eat Dry Fruits In Winter|फोटो सोर्स- Freepik

Almonds in Winter: सर्दियों में बादाम दिमाग, दिल और इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है। फिर भी कई लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि इन्हें भिगोकर खाया जाए या सूखा ताकि फायदा सबसे ज्यादा मिले। आइए जानते हैं कि ठंड के मौसम में बादाम खाने का सबसे असरदार तरीका कौन-सा है और इसके पीछे क्या वजह है।

क्या सर्दियों में भिगोया हुआ बादाम ठंडक देता है?


बादाम विटामिन E, हेल्दी फैट, मैग्नीशियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण इसे सुपरफूड माना जाता है।लोगों में यह गलत धारणा है कि भीगे बादाम सर्दियों में शरीर को ठंडा करते हैं, जबकि भिगोने का उद्देश्य सिर्फ इन्हें आसानी से पचाने लायक बनाना है। सही समय पर खाए गए भीगे बादाम सर्दियों में भी शरीर को भरपूर ताकत देते हैं।

सर्दियों में बादाम खाने का सही तरीका

सुबह खाली पेट रातभर भिगोए हुए बादाम खाना सबसे अच्छा माना जाता है। ये एनर्जी लेवल बढ़ाते हैं और दिन भर सक्रिय बनाए रखते हैं। सर्दी में अक्सर कब्ज की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में भीगा बादाम फाइबर का अच्छा स्रोत बनकर राहत देता है।दिन में आप बादाम को लड्डू, हलवे या गर्म दूध के साथ भी शामिल कर सकते हैं। इन संयोजनों से शरीर को गर्माहट मिलती है और मेटाबोलिज्म भी बेहतर होता है।

भिगोए हुए बादाम के सर्दियों में फायदे

  • भिगोए बादाम शुगर को अचानक बढ़ने से रोकते हैं और ग्लूकोज लेवल को स्थिर रखते हैं, इसलिए डायबिटीज वाले लोगों के लिए भी ये फायदेमंद हैं।
  • सर्दियों में संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है। नियमित रूप से भीगे बादाम खाने से बॉडी की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
  • ठंड में शारीरिक गतिविधि घटने और पानी कम पीने से पाचन सुस्त हो जाता है। भिगोया बादाम आसानी से डाइजेस्ट होता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है।
  • सर्दियों में हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ जाता है। भीगे बादाम खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम करने में मदद करते हैं और दिल की कार्यक्षमता को सपोर्ट करते हैं।
  • सर्दी में स्किन जल्दी सूख जाती है। बादाम में मौजूद हेल्दी फैट और विटामिन E त्वचा को भीतर से पोषण देते हैं और हाइड्रेशन बनाए रखते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
22 Nov 2025 11:13 am
Published on:
22 Nov 2025 11:10 am