लाइफस्टाइल

अनंत सिंह की बेटी की हुई रॉयल एंट्री, गोल्डन पालकी में बैठकर वरमाला के लिए पहुंचीं शिवांगी, लाल सुर्ख जोड़े में दुल्हन के लुक पर टिकी निगाहें 

Shivangi Singh Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में शाही अंदाज देखने को मिला। लाल जोड़े में दुल्हन की पालकी एंट्री से लेकर जयमाल और तिलक की रस्मों तक, आइए जानते हैं इस शादी में क्या-क्या खास रहा।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 10:32 AM IST
Anant Singh Daughter Wedding
Anant Singh Daughter Wedding (scrreenshot) image credit facebook/Kerala Bihar/ M K Vlog

Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह बीती रात 25 नवंबर को ऋषिकेश कुमार के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गईं। 20 नवंबर को तिलक से शुरू हुआ जश्न शादी के साथ पूरा हुआ। इन दिनों सोशल मीडिया पर इस शाही शादी से जुड़ी लगभग हर रस्म के वीडियो वायरल होते रहे, इसके साथ ही शादी की रात दूल्हा-दुल्हन के लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। ऐसे में आइए जानते हैं तिलक से लेकर शादी तक इस समारोह में क्या-क्या खास रहा।

दूल्हे-दुल्हन का लुक भी रहा खास

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दूल्हे ऋषिकेश कुमार ऑफ-व्हाइट और क्रीम रंग की शेरवानी के साथ मैचिंग चूड़ीदार पजामे में नजर आए। अपने शाही लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिर पर मोतियों और सुनहरी जरी के काम वाली मैचिंग पगड़ी (साफा) पहनी थी। गले में दो लड़ी वाली सफेद और मैरून रंग की मोतियों की माला और पैरों में मैचिंग सफेद पारंपरिक जूती ने उनके वेडिंग लुक को पूरा किया था।

वहीं दुल्हन बनीं शिवांगी सिंह ने लाल रंग का हैवी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था। लहंगे और दुपट्टे पर सुनहरी जरी का बारीक काम उनके लुक को पारंपरिक दुल्हन वाला रॉयल टच दे रहा था। इसके साथ लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिर पर मांग टीका, गले में हैवी हार, हाथों में चूड़ियां और कलाई से लटकते सुनहरे कलीरे पहने थे।

फूलों से सजी पालकी में जयमाल के लिए पहुंचीं दुल्हन

जयमाल की रस्म के लिए लाल जोड़े में सजी शिवांगी को बेहद शाही अंदाज में पालकी में बैठाकर ले जाया गया। सुनहरे रंग की यह पालकी देखने में बेहद खूबसूरत थी। वीडियो में दुल्हन के परिवार के सदस्य लाल पगड़ी (साफा) बांधे और पारंपरिक परिधानों में बड़े ही प्यार के साथ पालकी को आगे बढ़ाते दिख रहे हैं। आसपास मौजूद मेहमान इस खूबसूरत पल को अपने कैमरों में कैद करते नजर आ रहे हैं।

जयमाल स्टेज तक दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री

पालकी से मंडप तक पहुंचने के बाद दूल्हा-दुल्हन की जयमाल स्टेज तक की एंट्री का नजारा भी बेहद शाही रहा। स्टेज तक जाने के रास्ते पर रिफ्लेक्टिव फ्लोर लगाया गया था, जिस पर चलते हुए दोनों के कपड़ों का लुक रोशनी में और भी खूबसूरत दिखाई दे रहा था। रास्ते के दोनों ओर रंग-बिरंगे फूलों की लंबी कतारें सजी थीं, जो इस एंट्री को और भी भव्य बना रही थीं और दोनों को सीधे जयमाल स्टेज की ओर ले जा रही थीं।

20 नवंबर को तिलक से शुरू हुआ जश्न

शादी की रस्मों की शुरुआत तिलक से हुई, जिसके वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हुए। इनमें फूलों से सजी डिफेंडर, चांदी के बर्तन और फल-मिठाइयों की सजावट की खूब चर्चा रही। तिलक के बाद 23 नवंबर को हल्दी की रस्म हुई। शादी से एक दिन पहले 24 नवंबर की शाम भव्य लेडीज संगीत और मेहंदी कार्यक्रम हुआ, जिसमें मेहमानों ने मेहंदी रचाने के साथ जमकर डांस किया।

नदावां में हुआ शादी का भव्य आयोजन

शादी के लिए नदावां में बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए थे। इस आयोजन में घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी रखी गई थी। इसके साथ ही शादी से जुड़े सभी फंक्शन के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे।

Updated on:
26 Nov 2026, 10:32 AM IST
Published on: