
Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह आज, 25 नवंबर को ऋषिकेश कुमार के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी से एक दिन पहले 24 नवंबर की शाम भव्य लेडीज संगीत और मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। यहां मेहमानों ने मेहंदी रचाने के साथ ही जमकर डांस कर मस्ती की। आइए जानते हैं इस शाही शादी में क्या-क्या खास है।
सोशल मीडिया पर संगीत कार्यक्रम के कई वीडियो इस समय वायरल हो रहे हैं। इनमें शिवांगी सिंह की मां और मोकामा की पूर्व विधायक नीलम देवी हाथों में मेहंदी लगाए डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं मेहमान और रिश्तेदार बैठकर इस पल का आनंद लेते दिख रहे हैं।
शादी की रस्मों की शुरुआत 20 नवंबर को तिलक से हुई थी, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे। इनमें चांदी के बर्तन, फल-मिठाइयों की सजावट और एक डिफेंडर गाड़ी की चर्चा रही। इसके बाद 23 नवंबर को हल्दी की रस्म हुई थी।
शादी के लिए नदावां में बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं। यहां घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी रखी गई है, जिसके विजेता घोड़े के मालिक को थार देने की बात कही जा रही है। बेमौसम बारिश से मैदान की तैयारी में कुछ रुकावट आई थी, लेकिन मौसम खुलने के बाद काम तेजी से पूरा किया गया।
शादी से पहले की रस्मों के बीच शिवांगी सिंह और होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें शिवांगी ने हल्के पीले-हरे (लाइम या पिस्ता) रंग का ट्रेडिशनल एथनिक सूट पहने दिख रही है। सूट के बॉर्डर और आस्तीनों पर बारीक कढ़ाई का काम है, जो पूरे आउटफिट को सादा रखते हुए भी खास बनाता है। उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी करने के साथ ही अपने लुक को पूरा करने के लिए शिवांगी ने कानों में स्टेटमेंट इयररिंग्स पहने हैं और एक छोटा स्टाइलिश पर्स भी पकड़ रखा है। वहीं उनके पास खड़े ऋषिकेश ने गहरे नीले रंग का कुर्ता पहना है और आंखों पर सनग्लास लगाए दिख रहे हैं।