लाइफस्टाइल

Baddie लुक के लिए परफेक्ट है जरी बूट, जानें इसे घर पर बनाने का आसान तरीका

Baddie Fashion:सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहे जरी बूट को अगर आप बजट में बनाने का सोच रही हैं, तो यहां बताए गए तरीके से इसे आसानी से तैयार कर सकती हैं।
2 min read
Jul 26, 2026
Jari Boot Design, Ghar Par Jari Boot Kaise Banaye
Jari Boot/ image credit instagram/ shreyaa.siddhartharora

DIY Jari Boot: सोशल मीडिया पर इन दिनों बैडी (Baddie) लुक काफी पसंद किया जा रहा है। कपड़ों और बैग से लेकर फुटवियर तक लोग अब सिंपल की जगह थोड़ा यूनिक और ग्लैमरस टच वाला स्टाइल पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी बैडी लुक में तैयार होना चाहती हैं, लेकिन आपके पास इसके लिए सही फुटवियर नहीं है या आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जरी बूट को ट्राई करना चाहती हैं, तो यहां बताए गए तरीके से इसे बनाकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

जरी बूट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

जरी बूट बनाने के लिए आपको एक नॉर्मल बूट के साथ ही अपनी पसंद के हिसाब से जरी लेस और इसे चिपकाने के लिए फैब्रिक ग्लू की जरूरत होगी। इसके अलावा डिजाइन बनाने के लिए कैंची और एक पेंसिल की भी जरूरत पड़ सकती है।

ऐसे बनाएं जरी बूट

जरी बूट बनाने के लिए सबसे पहले बूट को अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि उस पर लगी धूल या गंदगी हट जाए और ग्लू आसानी से चिपक सके। इसके बाद यह तय करें कि आपको बूट पर किस तरह का डिजाइन बनाना है। आप चाहें तो सिर्फ ऊपर के हिस्से पर लेस लगाकर डिजाइन बना सकती हैं या फिर पूरे बूट को कवर करके हैवी डिजाइन भी तैयार कर सकती हैं। डिजाइन तय करने के बाद पेंसिल की मदद से बूट पर हल्का मार्क कर लें और फिर जरी लेस को जरूरत के हिसाब से काट लें। अब बूट पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ग्लू लगाकर लेस को ध्यान से चिपकाना शुरू करें। लेस को सही जगह लगाने के बाद इसे कुछ समय के लिए सूखने दें।

अगर आप बूट को और ज्यादा खास बनाना चाहती हैं, तो लेस के साथ छोटे मोती या स्टोन भी लगा सकती हैं। जब ग्लू पूरी तरह सूख जाए, तब आपका स्टाइलिश जरी बूट बनकर तैयार है। इसे पहनकर आप अपने बैडी लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

जरी बूट स्टाइल करने के लिए टिप्स

जरी बूट इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ अच्छा लग सकता है। इसे आप कुर्ती, शॉर्ट ड्रेस या जींस के साथ पहनकर एक अलग और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। खासकर फेस्टिवल, पार्टी या किसी खास मौके पर यह बूट आपके पूरे लुक को हाईलाइट कर सकता है।

Updated on:
26 Jul 2026 04:23 pm
Published on:
26 Jul 2026 04:20 pm