22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उमस भरी गर्मी में कौन सी कुर्ती बेहतर है: कॉटन या रेयॉन? जानिए मौसम के हिसाब से सही चुनाव

Cotton Vs Rayon Kurtas Which Is Best For Indian Summer: कभी बारिश और कभी धूप के चलते इन दिनों उमस भरी गर्मी पड़ रही है। ऐसे में किस फैब्रिक की कुर्ती पहननी चाहिए, आइए आज की स्टोरी में जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Humid Weather Clothing Tips, Best Fabric For Indian Summer

उमस भरी गर्मी लिए चुने बेस्ट Daily Wear Kurtas (representative image) image credit gemini

Best Fabric Kurtas For Indian Summer: देश के कुछ राज्यों में मानसून 2026 के आने की वजह से कभी बारिश और कभी काफी तेज धूप निकल रही है। ऐसे में बारिश के आने से पहले और खत्म होने के बाद काफी उमस वाली गर्मी हो जाती है। गर्मी से बचने के लिए सही फैब्रिक वाले कपड़ों का पहनना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है। आज के स्टोरी में उमस भरी गर्मी में कॉटन या रेयॉन, किस तरह की कुर्ती का चुनाव करना चाहिए, आइए जानते हैं।

आरामदायक रहने के लिए चुनें कॉटन कुर्ती (Choose Cotton Kurtas for Daily Comfort)

चिलचिलाती शरीर जला देने वाली गर्मी हो या उमस भरी गर्मी, ऐसे दिनों के लिए कॉटन से बनी कुर्तियां सही होती हैं। यह फैब्रिक बहुत ही हल्का और स्किन फ्रेंडली होता है, जो पसीने को आसानी से सोख लेता है और गर्मी में भी ठंडक महसूस कराता है। ऐसे में आप बिना किसी सोच के ऑफिस, घर या किसी भी कैजुअल काम के लिए इन्हें पहन सकती हैं।

इन दिनों सिंपल कुर्ती से लेकर डिजाइनर और स्टाइलिश कॉटन कपड़ों में काफी ज्यादा वैरायटी की कुर्तियां मिलती हैं, ऐसे में आप अपनी पसंद और बजट के हिसाब से इन कुर्तियों की खरीदारी कर सकती हैं। लेकिन इन्हें खरीदते समय बस एक बात का ध्यान रखें कि कॉटन में सिलवटें जल्दी पड़ती हैं, इसलिए इन्हें थोड़ा मेंटेन करना पड़ता है।

स्टाइलिश दिखने के लिए खरीदें रेयॉन कुर्ती (Buy Rayon Kurtas for Elegant Style)

अगर आप गर्मी से बचने के बदले ऐसी कुर्ती की तलाश में हैं जो दिखने में थोड़ी स्टाइलिश और प्रीमियम दिखने के साथ ही मैनेज करना भी आसान हो, तो आपको अपने लिए रेयॉन कपड़े से बनी कुर्तियों की खरीदारी करनी चाहिए। यह फैब्रिक काफी सॉफ्ट होता है और शरीर पर अच्छे से सेट हो जाता है, जिससे कुर्ती का लुक काफी निखर कर आता है। इसके साथ ही इसमें कलर्स और प्रिंट्स बहुत वाइब्रेंट दिखते हैं, जिससे रंग के जाने या लाइट होने का डर नहीं रहता और न ही सिलवटें पड़ने का डर रहता है। लेकिन ध्यान रखें, यह कॉटन की तरह हवादार नहीं होता, इसलिए ज्यादा उमस वाली जगहों पर इसे कैरी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।