20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: जब रवि किशन से लेकर योगी आदित्यनाथ तक, राजनेताओं के अनोखे योग ने इंटरनेट पर बटोरीं सुर्खियां

International Yoga Day Viral Videos: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कल मनाया जाएगा। इस दिन देशभर में योग से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। ऐसे ही कुछ वायरल वीडियो आज की इस स्टोरी में हम शेयर करने जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Viral Yoga Day Videos Of Politicians, International Yoga Day 2026

International Yoga Day वायरल वीडियो| image credit instagram-thebharatpost_-indianyouthcongress and x-ANI

International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। इस दिन का मकसद लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक फायदों के बारे में बताना और उन्हें अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देश भर में योग दिवस पर तमाम नेता भी योग करते दिखते हैं और उनके फोटो-वीडियो सार्वजनिक होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो मजेदार होने के चलते या कुछ अलग वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। ऐसे ही कुछ वीडियो हमने ढूंढ कर आपके लिए निकाले हैं। देखिए:

रवि किशन

गोरखपुर के सांसद और मशहूर एक्टर रवि किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा था। इस वीडियो में वे योग मैट पर नीली पैंट और सफेद टी-शर्ट पहने हुए हैं और योग करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन असल चर्चा तब हुई जब लोगों का ध्यान इस बात पर गया कि वे योग करते समय मुंह में कुछ चबाते हुए भी दिख रहे हैं। लोगों ने इसे मजाक में 'गुटका आसन' का नाम दे दिया और इस वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर रवि किशन को काफी ट्रोल किया गया था।

योगी आदित्यनाथ

योग दिवस से जुड़ा एक और वीडियो जो काफी वायरल हुआ था, वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है। एक कार्यक्रम के दौरान योग करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे लड़खड़ाकर गिर गए थे। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर लोगों के बीच काफी चर्चित रहा और इसे लेकर कई तरह के रिएक्शन सामने आए थे।

रामदास अठावले

10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दौरान मुंबई के मरीन ड्राइव पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का योग करते हुए एक बेहद अनोखा और फनी वीडियो वायरल हुआ था। कैमरे के सामने योग मुद्राओं का अभ्यास करते हुए उनका यह मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया युजर्स को काफी पसंद आया था और लोगों ने उनके इस अलग और निराले अंदाज की खूब चर्चा की।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल किसी न किसी थीम पर मनाया जाता है। वर्ष 2026 में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” (Yoga for Healthy Ageing) रखी गई है।