Ber Benefits: बेर का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठता होगा कि क्या बेर खाने से खांसी हो सकती है? क्या यह सच है या सिर्फ एक मिथक? आइए, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें इस बारे में।
Ber Benefits: बेर का मौसम आ चुका है और यह स्वादिष्ट फल हर किसी के मन को ललचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेर को लेकर काफी मिथक हैं, जैसे बेर खाने से खांसी हो सकती है? क्या यह सच है या सिर्फ एक भ्रम? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने बात की है आयुर्वेदिक डॉक्टर से। अगर आपको भी ये कंफ्यूजन है, तो यहां से पूरी जानकारी ले सकते हैं।
बेर में विटामिन-A, विटामिन-B6, विटामिन-B12, विटामिन-C, वसा, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, जिंक, फास्फोरस, राइबोफ्लेविन, नियासिन जैसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। बेर खाने में मुलायम और मीठा होता है।
डॉ. अर्जुन राज (आयुर्वेदिक चिकित्सक) के अनुसार, बेर खाने से खांसी बिल्कुल नहीं होती है। बल्कि, यह खांसी में राहत देता है, क्योंकि इसमें विटामिन, मिनिरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को मजबूती देते हैं और स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
बेर का सेवन शरीर में शक्ति और ऊर्जा को बढ़ाता है।
बेर खाने से अस्थमा और सांस संबंधी समस्याओं में आराम मिल सकता है।
अस्थमा के मरीजों के लिए बेर फायदेमंद हो सकता है।
बेर खाने से उल्टी, पाचन संबंधी समस्याएं, जलन, और रक्त दोष में भी आराम मिलता है।
बेर आंखों की समस्याओं में भी मददगार हो सकता है।
बेर के फल के कई संभावित लाभ होते हैं, जिनमें उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करना, मुहांसे का इलाज करना, और त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाना शामिल है।
बेर को आप ताजे फल के रूप में खा सकते हैं।
मुरब्बे या जूस के रूप में भी इसे अपनी डेली डाइट में शामिल किया जा सकता है।
बेर की पत्ते को घी में फ्राई करके उसे पीस लें और सिंधा नमक के साथ खा सकते हैं, जिससे खांसी से संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।