
Haircut According To Face Shape: बालों में बदलाव के लिए नया हेयरकट करवाने का प्लान बनाते ही ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग स्टाइल के हेयरकट से जुड़ी फोटो या वीडियो खोजने लगते हैं। ऐसे में कई बार जो कट किसी और पर अच्छा लगता है, वही हमारे चेहरे पर अजीब सा लगने लगता है। इससे बचने के लिए आइए जानते हैं बालों को हेयरकट करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
हेयरकट करवाने के लिए आप पर क्या अच्छा लगेगा और क्या नहीं, इसके लिए सबसे पहले अपना फेस शेप पहचानें। इसके लिए बालों को पूरी तरह पीछे बांध लें और आईने के सामने सीधे खड़े होकर चेहरे की आउटलाइन देखें। इन चार चीजों पर ध्यान दें-
चाहें तो वॉशेबल मार्कर से आईने पर अपने चेहरे की आउटलाइन बनाकर भी देख सकते हैं। ध्यान रखें कि ज्यादातर लोगों का चेहरा किसी एक शेप में पूरी तरह फिट नहीं होता, इसलिए इसे एक गाइड की तरह लें।
ओवल फेस: इस शेप को सबसे बैलेंस्ड माना जाता है, और इस पर ज्यादातर स्टाइल अच्छे लगते हैं। बॉब, लॉब, लेयर्ड कट या लंबी वेव्स जैसे कट ट्राई कर सकते हैं।
राउंड फेस: चेहरा गोल और चौड़ाई-लंबाई लगभग बराबर होती है। ठुड्डी के नीचे तक पहुंचने वाले लेयर्ड कट और साइड पार्टिंग चेहरे को थोड़ा लंबा दिखाते हैं। गालों की चौड़ाई पर खत्म होने वाले कट से बचें, क्योंकि वे चेहरे को और गोल दिखा सकते हैं।
स्क्वेयर फेस: जबड़े की लाइन दिखने के साथ ही माथा चौड़ा होता है। सॉफ्ट लेयर्स, वेव्स और साइड स्वेप्ट बैंग्स इसके लिए अच्छा ऑप्शन है।
हार्ट शेप फेस: माथा चौड़ा और ठुड्डी पतली होती है। साइड स्वेप्ट बैंग्स, ठुड्डी तक का बॉब या कान के नीचे से शुरू होती वेव्स सही लगती है।
डायमंड फेस: गालों की हड्डी चौड़ी और माथा-ठुड्डी पतले होते हैं। फेस फ्रेमिंग लेयर्स, चिन-लेंथ बॉब और डीप साइड पार्ट अच्छे रहते हैं।
ऑब्लॉन्ग या रेक्टेंगल फेस: चेहरा लंबा और जबड़ा-माथा लगभग एक बराबर होता है। कर्टेन बैंग्स, फ्रिंज या साइड में वॉल्यूम देने वाले लेयर्ड कट चेहरे को छोटा दिखाने में मदद करते हैं। बहुत लंबे और बिल्कुल सीधे बाल चेहरे को और लंबा दिखा सकते हैं।
ट्राइएंगल फेस: जबड़ा चौड़ा और माथा पतला होता है। गाल की हड्डी या कंधे तक खत्म होने वाले लेयर्स और ऊपर की तरफ वॉल्यूम बैलेंस बनाते हैं। जबड़े के पास भारी वॉल्यूम से बचें।
एक ही कट अलग-अलग बालों पर अलग नतीजा देता है।
ट्रेंड हर कुछ महीने में बदलते रहते हैं। जो कट आज वायरल है, जरूरी नहीं कि वह आपके चेहरे और बालों पर भी जंचे। ट्रेंड को आइडिया की तरह लें और उसे अपने चेहरे के हिसाब से बदलवाएं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी हेयर एक्सपर्ट की सलाह का विकल्प नहीं है।