लाइफस्टाइल

Bihar Famous Food: लिट्टी चोखा ही नहीं, ये 5 बिहारी व्यंजन हैं काफी फेमस

Bihar famous food: बिहार का नाम सुनते ही लिट्टी चोखा का ख्याल आता है, लेकिन बिहारी व्यंजन में सिर्फ लिट्टी चोखा ही नहीं, बल्कि कई स्वादिष्ट व्यंजन हैं जो इस राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करते हैं। चलिए बिहार के कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में जानते हैं।
2 min read
Feb 27, 2025
Famous dish of Bihar
Famous dish of Bihar

Bihar Famous Food: बिहार का भोजन न केवल स्वाद में विविध है, बल्कि यहां की संस्कृति और परंपरा को भी दर्शाता है। यहां के व्यंजनों में विभिन्न मसालों, ताजगी और पारंपरिक विधियों का समावेश होता है, जो हर किसी के दिल को छूने के लिए काफी हैं। अगर आप भी खाने-पीने के शौकीन हैं और मसालेदार और स्वादिष्ट स्वाद की तलाश में हैं, तो बिहार के कुछ ऑथेंटिक डिशेस को जरूर खाएं। क्योंकि बिहारी व्यंजनों का स्वाद, रंग, और खुशबू बिहारी खाने के शौकिनों को अपनी ओर खींच लाते हैं। तो चलिए आज हम आपको यहां के उन 5 प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में बताते हैं।

बिहारी स्टाइल सत्तू पराठा

सत्तू वैसे तो आप में से सभी लोगों ने खाया होगा, लेकिन बिहार में इसका उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। सत्तू (भुने हुए चने का आटा) से बने पराठे को खास तौर पर गर्मियों में खाया जाता है। इसे दही या चटनी के साथ खाया जाता है और यह बिहार के ग्रामीण इलाकों में बहुत पसंद किया जाता है, जो खाने में लाजवाब लगता है।

बिहारी ठेकुआ

यह एक प्रकार का मिठा स्नैक है, जो खासकर त्योहारों और शुभ अवसरों पर बनता है। ठेकुआ तले हुए आटे, गुड़ और नारियल से तैयार किया जाता है।

बिहारी मिठाई खाजा

बिहारी मिठाइयां इतनी स्वादिष्ट होती हैं कि किसी का भी दिल लुभा लें। वही खाजा यहां का एक प्रसिद्ध व्यंजन है जिसे मिठाई के रूप में खाया जाता है। हर शुभ अवसर पर इसे खास तौर पर बनाया जाता है। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। इसे मैदा, शक्कर और तेल का उपयोग कर तैयार किया जाता है। काजू, बादाम और पिस्ता इसके स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं।

दाल पिठौरी

अगर आप बिहार जाकर कुछ सिंपल और स्वादिष्ट खाना पसंद करते हैं तो दाल पिठौरी एक पारंपरिक बिहारी व्यंजन है, जिसमें दाल, चावल और मसालों का मिश्रण होता है। इसे तले हुए पकोड़े की तरह तैयार किया जाता है और खासकर सर्दियों में खाया जाता है।

बिहारी मछली मसाला

मांसाहारी लोग बिहारी मछली खाने के शौकिन होते हैं, और बिहारी मछली मसाला खासतौर पर प्रसिद्ध है। इसमें मछली को मसालेदार ग्रेवी में पकाया जाता है, जो स्वाद में लाजवाब होता है।