लाइफस्टाइल

चाणक्य नीति: जिन घरों में होती हैं ऐसी खासियत, वहां मां लक्ष्मी करती हैं वास

Chanakya Niti In Hindi: चाणक्य की नीतियां समाज और परिवार में जीने के सलीके सिखाती हैं। कहते हैं जो व्यक्ति चाणक्य की बातों का पालन करता है वो जीवन की कई परेशानियों से मुक्त हो जाता है।

2 min read
Chanakya Niti, Chanakya Niti in hindi, Chanakya Neeti, Chanakya, Chanakya Niti for money, Chanakya Niti for success,
चाणक्य नीति: जिन घरों में होती हैं ऐसी खासियत, वहां मां लक्ष्मी करती हैं वास

चाणक्य नीति में जीवन को सुखमय और सरल बनाने के लिए कई बातें बताई गई हैं। चाणक्य भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और प्रखर राजनीतिज्ञ थे। इनकी नीतियों को आज के समय में भी काफी पसंद किया जाता है। चाणक्य की नीतियां समाज और परिवार में जीने के सलीके सिखाती हैं। कहते हैं जो व्यक्ति चाणक्य की बातों का पालन करता है वो जीवन की कई परेशानियों से मुक्त हो जाता है।

आज यहां हम बात करेंगे चाणक्य की उन नीतियों के बारे में जिसमें उन्होंने कुछ ऐसे घरों के बारे में बताया है जिन पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। यदि लोग इन बातों को अपने जीवन में अपनाएं तो मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

पति-पत्नी के बीच प्यार और सम्मान: चाणक्य नीति कहती है जिन घरों में सभी लोगों में आपसी प्रेम होता है वहां खुशहाली और समृद्धि हमेशा बनी रहती है। जहां पति-पत्नी एक दूसरे का सम्मान करते हैं। खासकर जहां महिलाओं का सम्मान किया जाता है उस पर पर देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

जहां ज्ञानी-विद्वानों का होता है सम्मान: चाणक्‍य नीति अनुसार जिन घरों में ज्ञानी-विद्वान लोगों का सम्‍मान होता है। जहां संत-महात्‍माओं की पूजा की जाती है। घर के लोग किसी भी तरह का अनैतिक काम नहीं करते हैं। उस परिवार पर भी मां लक्ष्‍मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। ऐसे लोगों के जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती।

जहां होता है अन्न का सम्मान: जिन घरों में अन्न का सम्मान किया जाता है यानी अन्न की बिल्कुल भी बर्बादी नहीं की जाती है। जहां महमानों का आदर-सत्कार किया जाता है, रसोई में रात के समय झूठे बर्तन नहीं रखे जाते हैं। वहां मां लक्ष्मी का हमेशा वास बना रहता है।
यह भी पढ़ें: Money Dream: पैसा ही पैसा आने वाला है, इस बात का संकेत देते हैं ऐसे सपने

Published on:
03 Jun 2022 03:14 pm