लाइफस्टाइल

Most Unfaithful Country: इस देश में सबसे ज्यादा लोग अपने पार्टनर को देते हैं धोखा! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Most Unfaithful Country: नेशनल गर्लफ्रेंड डे 2025 पर रिश्तों की सच्चाई पर नई रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। जानिए कैसे बदल रही है वफादारी की परिभाषा और लोगों में क्यों बढ़ रही है बेवफाई।

2 min read
Aug 01, 2025
countries with highest infidelity rate (photo- freepik)

Most Unfaithful Country: आज नेशनल गर्लफ्रेंड डे (National Girlfriends Day 2025) है, और ऐसे दिन पर अगर रिश्तों की बात हो रही है, तो वफादारी और बेवफाई का जिक्र होना भी लाजमी है। हाल ही में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसने रिश्तों की हकीकत को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है।

ये भी पढ़ें

Toxic Relationship Signs: क्या आप ही हैं अपने रिश्ते की सबसे बड़ी दिक्कत? इन 6 बातों से करें पहचान

बेवफाई के मामले में ये देश आगे

एश्ले मैडीसन नाम की एक मशहूर मैरिड डेटिंग ने फरवरी-मार्च 2025 के बीच एक सर्वे कराया। इस सर्वे में 13,508 लोगों से कुछ सवाल पूछे गए, जिनमें से 4,517 लोगों ने ये माना कि उन्होंने अपने पार्टनर को धोखा दिया है। सबसे हैरानी की बात ये तो ये है कि भारत और ब्राजील दोनों देशों में 53% लोगों ने खुद ये माना कि उन्होंने अफेयर किया है।

भारत के लोगों की बदल रही सोच

भारत को हमेशा से पारिवारिक और रिश्तों को निभाने वाला देश माना जाता रहा है। लेकिन ये रिपोर्ट दिखाती है कि अब चीजें बदल रही हैं। रिश्तों में इमोशनल दूरी बढ़ रही है, अब लोग सच्चे प्यार से ज़्यादा वो चीज ढूंढ रहे हैं जो थ्रिल या नया एहसास दे, चाहे वो शादी के बाहर ही क्यों न हो।

काम अच्छा लगता है, रिश्ता नहीं!

सर्वे में बताया गया कि 56% भारतीयों को अपनी नौकरी अपने रिश्ते से ज्यादा पसंद है। वहीं सिर्फ 33% लोग अपने रिश्ते में सच में खुश हैं, और उनमें से भी महिलाओं का एक बड़ा हिस्सा (25%) मानता है कि वो सिर्फ निभा रही हैं। पुरुषों में तो ये आंकड़ा लगभग 49% है।

अफेयर की मियाद भी छोटी नहीं

इस रिपोर्ट में ये भी सामने आया कि 35% लोगों के अफेयर एक साल से भी ज्यादा चलते हैं। महिलाएं इस मामले में पुरुषों से आगे हैं। डेटा के मुताबिक 56% महिलाएं और 34% पुरुषों के लंबे अफेयर है।

बेंगलुरु बनीं देश की बेवफाई राजधानी?

इतना ही नहीं 2020 में ग्लीडेन नाम की एक एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप ने बताया था कि बेंगलुरु से सबसे ज्यादा लोग उनके प्लेटफार्म पर जुड़े थे। लगभग 1.35 लाख यूजर, जिनमें से 43,200 महिलाएं थीं।

ये भी पढ़ें

Love Marriage Tips: लव मैरिज करने वालों के लिए Premanand Maharaj की 5 जरूरी बातें, जानिए कैसे निभाएं रिश्ता उम्रभर

Also Read
View All

अगली खबर