
How To Choose Coconut With More Water | image credit gemini and instagram/bokaro_holesale_coconut
How To Choose Coconut With More Water: नारियल पानी पीना वैसे तो हर मौसम में फायदेमंद होता है, लेकिन गर्मियों के आते ही लोग दूसरे मौसमों की तुलना में इसे पीना ज्यादा पसंद करते हैं। गर्मियों में नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती, साथ ही यह पेट और स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोगों को नारियल खरीदते समय सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि ऐसा नारियल कैसे चुनें जिसमें ज्यादा से ज्यादा पानी हो। इस सवाल को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के चैनल bokaro_holesale_coconut पर Vishal Kumar ने कुछ टिप्स और ट्रिक्स शेयर किए हैं, जो आजकल काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में कुछ ऐसे तरीके बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके आप ज्यादा पानी वाला नारियल खरीद सकते हैं। आज के इस लेख में आइए जानते हैं कि वे कौन-कौन से टिप्स हैं, जिन्हें अपनाकर आप अधिक पानी वाला नारियल चुन सकते हैं।
इंस्टाग्राम के वायरल वीडियो में विशाल कुमार ने बताया है कि ज्यादा पानी वाला नारियल चुनने के लिए आपको उसके आकार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कभी भी बहुत बड़े साइज का नारियल न लें, बल्कि हमेशा मीडियम साइज का नारियल ही चुनें, क्योंकि अक्सर इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इसके साथ ही, नारियल को हिलाकर उसकी आवाज पर भी गौर करना जरूरी है। जो नारियल हिलाने पर ज्यादा आवाज करता है, उसे न लें क्योंकि उसमें पानी कम होता है, वहीं जो नारियल कम आवाज करता है, वह पानी से पूरा भरा होता है।
इसके अलावा तीन साइड (कोनों) वाला नारियल खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा बहुत कम या बिल्कुल नहीं होती है। ज्यादा पानी वाला नारियल खरीदते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि उसका बाहरी कवर या छिलका थोड़ा सूखा हुआ हो। ऐसे नारियल अक्सर मीठे और भरपूर पानी से भरे होते हैं। इन आसान टिप्स को फॉलो कर आप ताजा व अधिक पानी वाला नारियल खरीद सकते हैं।
नारियल पानी केवल प्यास ही नहीं बुझाता, बल्कि यह सेहत का खजाना भी है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स, जैसे पोटैशियम और मैग्नीशियम, शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं और डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर रखते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट की गर्मी शांत होती है। सेहत के साथ-साथ यह सुंदरता निखारने में भी कारगर होता है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हाइड्रेटेड और चमकदार बनाए रखते हैं, जिससे चेहरे पर नेचुरल निखार आता है। इसके साथ ही, कम कैलोरी और फैट-फ्री होने के कारण यह वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी यह फायदेमंद होता है।
Updated on:
16 Mar 2026 02:30 pm
Published on:
16 Mar 2026 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
