Deodorant Or Perfume: गर्मी में पसीने की समस्या से बचने के लिए डिओडोरेंट और परफ्यूम दोनों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कई बार हम कन्फ्यूजन में रहते हैं कि कौन सा बेहतर रहेगा तो आइए जानते हैं इनका अंतर और लगाने के सही तरीके के बारे में ...
Deodorant Or Perfume: गर्मियों में पसीने की समस्या हर किसी को परेशान करती है, लेकिन उससे भी बड़ी दिक्कत होती है पसीने से आने वाली बदबू। ऐसे में खुद को दिनभर फ्रेश और महकता हुआ रखने के लिए डिओडोरेंट या परफ्यूम का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सवाल यह है कि गर्मी में कौन-सा ऑप्शन सबसे बेहतर रहेगा। क्या सिर्फ डिओडोरेंट लगाना काफी होगा या फिर परफ्यूम? वैसे ये जवाब आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है। लेकिन आइए जानते हैं, गर्मी में क्या लगाना सही हो सकता है।
गर्मियों में सबसे बड़ी समस्या होती है पसीने से आने वाली बदबू। यह बदबू जितना हमें परेशान करती हैं उतना ही हमारे आस-पास से गुजरे लोगो को भी करती हैं। इसका कारण है बैक्टीरिया जो हमारी त्वचा पर पसीने के संपर्क में आते ही दुर्गंध फैलाने लगते हैं।
डिओडोरेंट इसी बदबू को रोकने का काम करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल एजेंट्स पाएं जाते है, जो बैक्टीरिया को खत्म करके आपको दिनभर फ्रेश रखने का काम करता हैं। आपको बता दें इसका इस्तेमाल लड़के और लड़कियां दोनों कर सकती हैं।
अगर आप वैसे लोगों में से है, जिसे गर्मियों में बहुत पसीना आता है तो डिओडोरेंट लगा सकते हैं। यह बैक्टीरिया को खत्म करता है और पसीने की बदबू रोकता है। डिओडोरेंट को हमेशा नहाने के बाद साफ और सूखी त्वचा पर लगाना चाहिए।
अगर आपकी त्वचा ज्यादा तैलीय (ऑयली) है तो रोल-ऑन डिओडोरेंट बेहतर रहेगा। स्प्रे वाला डिओडोरेंट भी लगा सकते हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल अधिक नहीं करें इससे आपको स्किन प्रॉब्लम भी हो सकती हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर से हमेशा अच्छी खुशबू आए तो परफ्यूम आपके लिए बेहतर रहेगा। इसमें एसेंशियल ऑयल्स और अल्कोहल होते हैं, जो लंबे समय तक महक बनाए रखते हैं।
डिओडोरेंट और परफ्यूम का सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है, तभी इनका असर ज्यादा देर तक रहेगा। अगर आप चाहते है कि आपके परफ्यूम की खुशबु आस-पास के लोगों तक पहुंचे तो आपके लिए परफ्यूम लगाना सबसे बेस्ट हो सकता हैं।
परफ्यूम में कई तरह के फ्लेवर होते है जो आप अपने स्किन के अनुसार चुन सकते हैं। परफ्यूम को कलाई, गर्दन और कान के पीछे पर लगाएं। आप इसे कपड़ों पर भी स्प्रे कर सकते हैं, जिससे खुशबू ज्यादा देर तक टिकी रहे।
अब सवाल उठता है कि गर्मी में डिओडोरेंट और परफ्यूम में से क्या चुनें? अगर आपको सिर्फ पसीने की बदबू से छुटकारा पाना है तो डिओडोरेंट सबसे बेहतर विकल्प है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी खुशबू दूर से ही लोगों को आकर्षित करे तो परफ्यूम सही रहेगा।
अगर आप पूरे दिन तरोताजा और महकते हुए रहना चाहते हैं तो डिओडोरेंट और परफ्यूम दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले डिओडोरेंट लगा लें, ताकि पसीने की बदबू न आए। इसके बाद हल्का सा परफ्यूम स्प्रे करें, जिससे आप पुरे दिन तक महकते रहेंगे।