लाइफस्टाइल

Best Rangoli : मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए आंगन पर बनाए ऐसी रंगोली, दिवाली पर खिल उठेगा द्वार

Diwali 2020 दिवाली का त्योहार की तैयारियां पूरे जोर से चल रही हैं

3 min read
Nov 09, 2020
Rangoli made in the courtyard

नई दिल्ली। दिवाली की पर्व जैसे जैसे नजदीक आ रहा है महिलाएं घर को सुंदर बनाने की तैयारियो में लगी हुई दिखाई दे रहा है बाजाका में खरीदी को लेकर भीड़ लगी ही है। रंगबिंरगे रंकों के साथ मिलने वाली रंगोली हर किसी को अपनी ओर खीच रही है। घर के आंगन में बनी रंगोली से मां लत्र्मी काफी प्रसन्न होती है। इसलिए मां देवी के स्वागत के लिए हर दीवाली के अवसर पर लोग घर के आंगन को रंगोली से सजाते है। ऐसे में आप भी अपने आंन को इस बार अलग सा लुक देने वाली है। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान से टिप्स जिनकी मदद से आप कम समय में बेहद शानदार आर खास रंगोली बना सकती हैं।

यदि आप से रंगोली की कोई डिजाइन नही बनता है तो इसके लिए सबसे असान तरीका है कि आप चाहें तो आप चम्मच का इस्तेमाल करके भी रंगोली बना सकते हैं। आप इसे बनाने के लिए पहले रंग चुने और उसमें बेस व्हाइट रंग डालें और बाद में अलगअलग रंगो से बड़े डॉट्स फ्लोर पर बनाएं। इसके बाद चम्मच की मदद से इन्हें पत्तियों वाला डिजाइन दें या जो भी आपको अच्छा लगे, वो दें।

दिवाली की खूबसूरत रंगोली बनाने के लिए आप इयरबड्स का इस्तेमाल करें, इसकी मदद से आप कई तरह के डिजाइन बना सकते हैं। आपको करना बस ये है कि जिस तरह का डिजाइन भी आपने दिमाग में रखा है उसके हिसाब से रंग चुनने हैं।

इसके अलावा आप कंघी का इस्तेमाल करके भी रंगोली बना सकती है इसके लिए आप पहले जमीन पर रंग डाल दें इसके बाद, कंघी की मदद से उसपर मनचाहा डिजाइन बनाएं।

आप रंगोली बनाने से पहले चॉक की मदद से उसकी डिजाइन पहले फ्लोर पर बना लें। ऐसा करने से आपको समय कम लगेगा और रंगोली के बिगड़ने की गुंजाइश भी कम हो जाएगी।

आजकल ऐसी रंगोली का चलन बहुत ज्यादा है जहां अलगअलग रंगों से बेस बनाया जाता है। आप आटा छानने वाली छलनी में कलर डालकर एक गोलाकार सेंटर बना सकते हैं, इसके बाद चाय वाली छलनी में रंगों को भरकर उसी गोले के आस पास कई सारे रंगो के सर्कल बना सकती हैं। डिजाइन आप जो चाहें चुन लें छलनी की मदद से उसे बहुत आसानी से बना सकते हैं।

Published on:
09 Nov 2020 12:44 pm
Also Read
View All