लाइफस्टाइल

Diwali Rangoli Ideas: रंगों से भर दें घर का आंगन! दिवाली पर बनाए ये 5 आसान रंगोली

Diwali Rangoli Ideas: छोटी दिवाली 2025 पर बनाएं खूबसूरत रंगोली डिजाइन और सजाएं घर को रचनात्मक रंगों से। जानें फूलों की रंगोली, दीये वाली रंगोली, मां लक्ष्मी के चरणों की रंगोली और हैप्पी दिवाली डिजाइन बनाने के आसान आइडियाज। मां लक्ष्मी की कृपा से घर में आएगी खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा।
2 min read
Oct 16, 2025
Diwali Rangoli Ideas
Diwali Rangoli Ideas (photo- gemini ai)

Diwali Rangoli Ideas: दिवाली रोशनी, मिठाइयों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन यह रंगों और रचनात्मकता का भी उत्सव है। हर साल दिवाली से एक दिन पहले यानी छोटी दिवाली या रूप चौदस के दिन घर को सजाने की परंपरा होती है। इस दिन घर के मुख्य द्वार, आंगन और पूजा स्थल को रंगोली से सजाया जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी का स्वागत होता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

रंगोली न केवल एक सजावट है बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी है। शुभ अवसरों पर रंगोली बनाने से घर में खुशियां बढ़ती हैं और नकारात्मकता दूर होती है। अगर आप इस दिवाली अपने घर को रंगों से सजाना चाहती हैं, तो यहां कुछ सरल और आकर्षक रंगोली डिजाइन दिए गए हैं, जो कम समय में बनाए जा सकते हैं।

फूलों की रंगोली (Flower Rangoli Design)

फूलों से बनी रंगोली सबसे ज्यादा लोकप्रिय होती है। आप गेंदे, गुलाब, कमल या पत्तियों का उपयोग करके रंगोली बना सकती हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इससे घर में प्राकृतिक खुशबू भी फैलती है। फूलों की रंगोली देखने में बेहद सुंदर लगती है और मां लक्ष्मी को भी बहुत प्रिय होती है।

दीये के आकार की रंगोली (Diya Rangoli Design)

अगर आपको रंगोली के डिजाइन समझ में नहीं आ रहे हैं, तो आप दीये के आकार की रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए लाल, पीले और सफेद रंगों का प्रयोग करें। बीच में एक असली दीपक जलाकर रख दें। यह डिजाइन सरल होने के साथ-साथ बहुत ही आकर्षक भी लगता है।

मां लक्ष्मी के चरणों की रंगोली (Lakshmi Feet Rangoli)

दिवाली पर मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह बनाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे घर के प्रवेश द्वार या पूजा स्थल पर बनाएं। इस रंगोली को सफेद या लाल रंग से बनाएं और उसके चारों ओर फूलों की सजावट करें। यह मां लक्ष्मी को घर में प्रवेश के लिए आमंत्रित करती है।

गेंदे के फूलों से बनी रंगोली (Marigold Rangoli)

अगर आप पारंपरिक रंगों से रंगोली बनाना नहीं जानते, तो गेंदे के फूलों से रंगोली तैयार करें। गेंदे के फूल न केवल देखने में सुंदर लगते हैं बल्कि शुभता का भी प्रतीक हैं। आप इन्हें घेरे या दिल के आकार में सजा सकती हैं।

‘हैप्पी दिवाली’ लिखी रंगोली (Happy Diwali Rangoli)

आप अपनी रंगोली को खास बना सकती हैं अगर उसमें “हैप्पी दिवाली” या “शुभ दीपावली” जैसे शब्द रंगों से लिखें। इससे घर में त्योहार का माहौल और भी खास बन जाता है।

Updated on:
16 Oct 2025 12:53 pm
Published on:
16 Oct 2025 12:53 pm