First Miss World Kiki Haakinson: मिस वर्ल्ड 2025 को लेकर दुनिया की नजरें हैदराबाद में टिकी हैं। ऐसे में आइए, याद करते हैं दुनिया की पहली मिस वर्ल्ड की और उनकी मौत की कहानी (Kiki Haakinson Death) पढ़ते हैं।
First Miss World Kiki Haakinson: मिस वर्ल्ड 2025 को लेकर दुनिया की नजरें हैदराबाद में टिकी हैं। क्योंकि, इस बार मिस वर्ल्ड 2025 फिनाले का आयोजन यहीं हो रहा है। जिसमें दुनिया की सुंदरियों ने हिस्सा लिया है। ऐसे में याद करते हैं पहला मिस वर्ल्ड। ये जानते हैं कि पहली मिस वर्ल्ड कौन बनी थी और किस तरह से पहली मिस वर्ल्ड ने दुनिया को अलविदा कहा। आइए, पढ़ते हैं दुनिया की पहली मिस वर्ल्ड की कहानी।
साल 1951 में लंदन में पहला मिस वर्ल्ड का आयोजन किया गया था। 19 अप्रेल, 1951 से लेकर अब तक मिस वर्ल्ड का आयोजन होता चला आ रहा है। स्वीडन की किकी हकेन्सन दुनिया की पहली मिस वर्ल्ड थी। किकी ने ये खिताब जीतकर इतिहास रचा और ये महोत्सव दुनिया भर में मशहूर हो गया।
किकी की सुंदरता की तारीफ उस वक्त के अखबारों में खूब सुर्खियां बटोरी। स्लीम फिट किकी ने अपनी सुंदरता से सबका ध्यान खींचा था। उनके वेवी हेयरस्टाइल भी उनकी सुंदरता को बढ़ाने का काम करते थे। उनको जानने वाले कहते हैं कि किकी मिस वर्ल्ड बनकर भी कभी अहंकार नहीं की और हमेशा एक नेक इंसान बनी रही।
अब हम बात करते हैं दुनिया की पहली मिस वर्ल्ड के मौत की। आखिर किकी हकेन्सन की मौत कैसे हुई? पिछले साल 06 नवंबर, 2024 को किकी के निधन की दुखद खबर आई थी। इसकी जानकारी मिस वर्ल्ड टीम की ओर से दी गई थी।
मिस वर्ल्ड ने शोक प्रकट कर लिखा था, "हम (मिस वर्ल्ड परिवार) किकी के परिवार के सभी सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। इस कठिन समय में अपना प्यार और प्रार्थनाएं भेजते हैं।"
दुनिया की पहली मिस वर्ल्ड किकी की मौत को शांति पूर्ण मौत बताते हैं। किकी ने पूरी जिंदगी शांति से बिताई। किकी हकेन्सन का निधन 95 साल की आयु में हुआ था। इस हिसाब से भी किकी ने जिंदगी का पूरा साल जिया।
और इस तरह शांति के साथ किकी ने दुनिया को अलविदा कहा।