Alum Benefits For Skin: आज की स्टोरी में हम फिटकरी के इस्तेमाल से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल करके आप चेहरे और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
Alum Benefits For Skin: आजकल लोग स्किन की छोटी‑छोटी परेशानियों के लिए भी महंगे क्रीम और स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। कई बार कुछ दिनों के इस्तेमाल से समस्या कम तो हो जाती है, लेकिन बाद में प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स की वजह से स्किन पहले से भी खराब हो सकती है। इसका असर लंबे समय बाद चेहरे पर दिखाई देता है। ऐसे में अगर आप बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय अपने घर में मौजूद नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें, तो पिंपल्स और स्किन एजिंग जैसी समस्याओं को लंबे समय तक कंट्रोल किया जा सकता है। आज की स्टोरी में हम घर में मौजूद फिटकरी के इस्तेमाल के फायदों के बारे में बताएंगे। इसके इस्तेमाल से आप चेहरे और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
फिटकरी पिंपल्स और उनके दाग‑धब्बों के लिए बहुत असरदार होता है। थोड़ी फिटकरी पाउडर में फिटकरी से चार गुना मुल्तानी मिट्टी मिलाने के बाद गुलाब जल या पानी डालकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को दाग‑धब्बे और पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं। 15–20 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से धीरे‑धीरे दाग हल्के होने लगते हैं और त्वचा साफ दिखती है।
फिटकरी में एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं, जो स्किन को टाइट करने में मदद करते हैं। अगर चेहरे पर ओपन पोर्स या झुर्रियों की समस्या है, तो गीली फिटकरी को हल्के से अपने हाथों पर रगड़ें। फिर चेहरे को हल्का गीला कर हाथ में मौजूद फिटकरी लगाएं। कुछ मिनट बाद चेहरा धो लें। नियमित इस्तेमाल से पोर्स सिकुड़ते हैं और स्किन टाइट महसूस होती है।
ब्लैकहेड्स भी आम स्किन समस्या है। इसके लिए फिटकरी पाउडर को पानी में मिलाकर हल्का पेस्ट बनाएं और ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं। 10–15 मिनट बाद धो लें। नियमित इस्तेमाल से ब्लैकहेड्स कम होते हैं और त्वचा साफ दिखती है।
फिटकरी के कई फायदे हैं, लेकिन इसे सही मात्रा में इस्तेमाल करना जरूरी है। ज्यादा लगाने से स्किन ड्राई हो सकती है। इसलिए चेहरे पर रोजाना लगाने से बचें और हफ्ते में दो‑तीन बार ही इस्तेमाल करें। अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले पैच‑टेस्ट जरुर करें।