लाइफस्टाइल

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा और हड्डियों को बनाएं मजबूत, इस पावरफुल चीज का करें रोजाना सेवन

गोंद कतीरा के फायदे: क्या आप हड्डियों की कमजोरी और गर्मी से परेशान हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो हमारा आज का यह लेख आपके लिए है। आज के इस लेख में हम एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन करने से आपको दोनों में फायदा मिलेगा। इस चीज की सबसे अच्छी बात यह है कि यह बेहद कम दाम में भी मिल जाती है।
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2026, 3:04 PM IST
Gond Katira Benefits
Gond Katira Benefits| image credit gemini

Gond Katira Benefits: जैसे-जैसे गर्मियां बढ़ रही हैं, लोग अपनी डाइट में बदलाव कर रहे हैं। वे शरीर को ठंडक देने वाली और हेल्दी चीजों का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी गर्मी से बचने के साथ-साथ हेल्दी रहने और सेहत से जुड़े कई फायदों वाली कोई ड्रिंक खोज रहे हैं, तो हमारा आज का यह लेख आपके काम आ सकता है। आज के इस लेख में हम एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद कम दाम में मिल जाती है। इसे पानी में भिगोकर पीने के कई फायदे होते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे पानी के अलावा किसी भी ड्रिंक में मिलाकर सेवन किया जा सकता है और इसके स्वाद में कोई बदलाव नहीं आएगा। आइए जानते हैं विस्तार से कि यह कौन सी चीज है और इसके सेवन से कौन-कौन से फायदे होते हैं।

हड्डियों की मजबूती (Bone density benefits)


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर doc.beyond.meds चैनल पर डॉ. नूपुर जैन द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो के अनुसार, गोंद कतीरा का सेवन करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह हड्डियों की डेंसिटी (bone density) को काफी बेहतर बनाता है, जिससे वे अंदर से मजबूत होती हैं और लंबे समय तक हेल्दी रहती हैं।

गर्मी में शरीर को ठंडक (Cooling effect in summer)


गोंद कतीरा का एक और बड़ा फायदा यह है कि यह गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह एक नेचुरल बॉडी कूलेंट (natural body coolant) की तरह काम करता है। यह शरीर की फालतू गर्मी को कम करने में मदद करता है, बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है और आपके डाइजेशन (digestion) को भी बहुत स्मूद बनाता है।

स्किन और गट हेल्थ (Gut health and Skin hydration)


इन सबके अलावा, गोंद कतीरा का सेवन करने से गट हेल्थ यानी पेट की सेहत में भी सुधार आता है। साथ ही, यह स्किन को अंदर से हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है, जिससे चेहरे पर चमक आती है। यही कारण है कि सदियों से भारतीय घरों में इसे एक बहुत ही भरोसेमंद और असरदार चीज माना गया है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
26 Apr 2026, 3:04 PM IST
Published on: