Mohabbat Ka Sharbat: अगर आप गर्मी से परेशान हैं और शरीर को ठंडक देने वाली किसी टेस्टी रेसिपी की तलाश में हैं, तो यहां बताए गए आसान तरीके से मोहब्बत का शरबत बना सकते हैं।
Summer Cooling Drink: गर्मियां दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में चिलचिलाती धूप में शरीर में पानी की कमी होने की वजह से कई सारी हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप खुद को हाइड्रेटेड रखने के साथ ही शरीर को ठंडा रखने के लिए कोई रेसिपी खोज रहे हैं, तो हमारा आज का यह लेख आपके काम आ सकता है। आज के इस लेख में हम इंस्टाग्राम चैनल foodieklix पर शेयर दिल्ली का मशहूर मोहब्बत का शरबत बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, लेकिन वो भी हेल्दी वर्जन में, जिसे पीने से न सिर्फ आपके शरीर में पानी की कमी दूर होगी बल्कि गर्मी भी आपको कम लगेगी। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
मोहब्बत का शरबत बनाना बहुत ही सिंपल है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले 5-6 गोंद कतीरा के टुकड़ों को 1 लीटर पानी में रात भर के लिए भिगो दें। सुबह तक ये फूलकर बिल्कुल जेली जैसा दिखने लगेगा। इसी तरह सब्जा के बीजों को भी थोड़ी देर पानी में भिगो दें ताकि वे अच्छे से फूल जाएं। अब एक बड़ा बर्तन लें और उसमें भिगोया हुआ गोंद कतीरा, फूले हुए सब्जा के बीज, बारीक कटा हुआ तरबूज और रोज सिरप डालें। इसके बाद इसमें ठंडा दूध मिलाकर सबको अच्छी तरह मिक्स कर लें। आखिर में ढेर सारे आइस क्यूब्स डालें और आपका सुपर कूल शरबत तैयार है।
मोहब्बत का शरबत की इस रेसिपी में ट्रेडिशनल शरबत की चीजों के साथ ही गर्मियों के लिए फायदेमंद सब्जा और गोंद कतीरा को भी शामिल किया गया है। इन चीजों की वजह से यह ड्रिंक सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब नहीं है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
गोंद कतीरा एक ऐसी नेचुरल चीज है जो न सिर्फ शरीर को अंदर से ठंडा रखती है, बल्कि स्किन और पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह इम्यूनिटी को बढ़ाता है और गर्मियों में होने वाली थकावट को भी दूर करता है। अगर आपको पेट में जलन या डाइजेशन की दिक्कत रहती है, तो यह शरबत आपकी Gut Health के लिए सही है।