24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karwa Chauth 2026 के लिए तलाश रही हैं मेकअप लुक? Sonakshi Sinha और Maheep Kapoor से लें आइडिया

Karwa Chauth 2026 Makeup: करवा चौथ 2026 पर अपने लुक को खास बनाने के लिए मेकअप के नए आइडिया तलाश रही हैं, तो यहां दिए गए टिप्स अपनाकर घर पर ही खूबसूरत मेकअप कर सकती हैं। आइए जानते हैं मेकअप करने का आसान तरीका।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 24 Oct 2026, 2:23 PM IST

Karwa Chauth Makeup Tips

Karwa Chauth Makeup Tips (file photo) image credit instagram/aslisona/maheepkapoor

Karwa Chauth Makeup Tips: करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखने के साथ सोलह श्रृंगार करती हैं। साड़ी या सूट से मैचिंग ज्वेलरी और मेकअप के जरिए अपने लुक को पूरा करती हैं। ऐसे में अगर आप भी करवा चौथ 2026 पर लाल या गुलाबी रंग की साड़ी या सूट पहनने वाली हैं और मेकअप के लिए लुक तलाश रही हैं, तो सोनाक्षी सिन्हा और महीप कपूर से प्रेरित मेकअप से आइडिया लेकर तैयार हो सकती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा से प्रेरित रेड एंड गोल्ड मेकअप लुक

करवा चौथ जैसे त्योहार पर कई महिलाएं लाल रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में रेड और गोल्डन आई मेकअप का कॉम्बिनेशन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप लाल साड़ी या लहंगे के साथ रॉयल और ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो इस तरह का मेकअप ट्राई कर सकती हैं।

ऐसे करें रेड एंड गोल्ड मेकअप

स्टेप 1: सबसे पहले चेहरे को साफ करके अपनी त्वचा के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके बाद ग्लोइंग प्राइमर का इस्तेमाल करें, ताकि मेकअप स्मूद दिखे और त्वचा में नमी बनी रहे।

स्टेप 2: चेहरे पर अपनी स्किन टोन के अनुसार मीडियम कवरेज वाला फाउंडेशन लगाएं। इसे स्पंज या ब्रश की मदद से अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि त्वचा एकसमान दिखे। जरूरत के अनुसार कंसीलर लगाकर दाग-धब्बों को कवर कर सकती हैं।

स्टेप 3: आंखों की क्रीज पर हल्का ब्राउन आईशैडो लगाएं। इसके बाद पलकों पर गोल्डन शिमर आईशैडो लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। इससे आंखें चमकदार दिखेंगी।

स्टेप 4: आंखों पर पतला विंग्ड आईलाइनर लगाएं। इसके बाद मस्कारा लगाएं। अगर आप ज्यादा ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो हल्की और नेचुरल दिखने वाली फॉल्स आईलैशेज भी लगा सकती हैं। इसके बाद आइब्रो को ब्रश से सेट करें।

स्टेप 5: गालों पर पीच या हल्का ब्रॉन्ज ब्लश लगाएं। इसके बाद चीकबोन्स पर शैंपेन शेड का हाईलाइटर लगाएं। इससे चेहरे पर हल्की चमक आएगी और मेकअप ज्यादा भारी भी नहीं लगेगा।

स्टेप 6: आखिर में ब्राउन शेड की मैट या सैटिन लिपस्टिक लगाएं। आप चाहें, तो लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

महीप कपूर से प्रेरित पिंक मेकअप लुक

अगर आप करवा चौथ पर सॉफ्ट, एलिगेंट और नेचुरल लुक पसंद करती हैं, तो पिंक मेकअप आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यह मेकअप हल्के रंग की साड़ी, पेस्टल लहंगे या सूट के साथ खूबसूरत लग सकता है।

ऐसे करें पिंक मेकअप

स्टेप 1: सबसे पहले चेहरे को साफ करके मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके बाद ग्लोइंग प्राइमर लगाएं और हल्का फाउंडेशन इस्तेमाल करें। फाउंडेशन को अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि त्वचा पर मेकअप की मोटी परत न दिखे और चेहरा नेचुरल लगे।

स्टेप 2: आंखों की पलकों पर डस्टी रोज आईशैडो लगाएं। इसके ऊपर थोड़ा सा सॉफ्ट शिमर इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि आईशैडो को अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि रंग बहुत गहरा या पैची न दिखे।

स्टेप 3: आंखों के ऊपर या नीचे ब्लैक काजल लगाएं। अगर आप सॉफ्ट लुक चाहती हैं, तो काजल को हल्का सा ब्लेंड कर सकती हैं। इसके बाद मस्कारा लगाएं, ताकि पलकें घनी दिखें।

स्टेप 4: गालों पर हल्का गुलाबी ब्लश लगाएं। इसे बहुत ज्यादा लगाने के बजाय धीरे-धीरे ब्लेंड करें। इसके बाद गालों के ऊपरी हिस्से पर थोड़ा हाईलाइटर लगाएं।

स्टेप 5: आखिर में रोजी पिंक लिपस्टिक या लिप ग्लॉस लगाएं। अगर आप सॉफ्ट और नेचुरल लुक चाहती हैं, तो हल्का गुलाबी शेड चुनें।