24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले सीरम या मॉइस्चराइजर? Cleveland Clinic और AAD से जानें स्किन केयर की सही लेयरिंग

Skin Care Routine: स्किन केयर में सीरम, मॉइस्चराइजर और मिस्ट जैसी चीजों को किस तरह शामिल करना चाहिए, ताकि त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहे? आइए, क्लीवलैंड क्लिनिक और अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी से जानते हैं स्किन केयर के सही स्टेप्स।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 24 Oct 2026, 9:58 AM IST

Skin Care Routine

सही Skin Care Routine क्या होता है? (Representative Image) Image Credit Magnific

Skin Care Tips:  हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए सही स्किन केयर रूटीन अपनाना जरूरी है। सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से त्वचा में नमी बनाए रखने, रूखापन कम करने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। लेकिन कई बार लोग जल्दी रिजल्ट पाने के लिए एक साथ कई सीरम और दूसरे स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने लगते हैं। ऐसा करने से फायदा होने के बजाय त्वचा में जलन, लालिमा, खुजली और रूखेपन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए स्किन केयर प्रोडक्ट्स को सही क्रम में लगाना और अपनी त्वचा की जरूरत के हिसाब से उनका चुनाव करना जरूरी है। आइए जानते हैं स्किन केयर से जुड़ी कुछ जरूरी बातें, जिन्हें फॉलो करके आप त्वचा में होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।

स्किन केयर प्रोडक्ट्स सही क्रम में लगाएं

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के मुताबिक, स्किन केयर प्रोडक्ट्स को सही क्रम में लगाना जरूरी है। इससे प्रोडक्ट्स को सही तरीके से इस्तेमाल करने में मदद मिलती है। आम तौर पर हल्के और पतले टेक्सचर वाले प्रोडक्ट्स पहले लगाए जाते हैं, जबकि गाढ़े प्रोडक्ट्स बाद में लगाए जाते हैं।

ध्यान दें, हर प्रोडक्ट का सही क्रम उसके इंग्रीडिएंट्स और इस्तेमाल करने के निर्देशों पर भी निर्भर करता है। इसलिए केवल प्रोडक्ट की बनावट देखकर ही उसका क्रम तय न करें।

स्किन केयर प्रोडक्ट्स लगाने का सही तरीका

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, स्किन केयर रूटीन की शुरुआत चेहरे को साफ करने से करनी चाहिए। इसके लिए अपनी त्वचा के हिसाब से हल्का क्लींजर इस्तेमाल करें। चेहरा साफ करने के बाद जरूरत के मुताबिक सीरम या स्किन ट्रीटमेंट लगाएं। इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं और सुबह के समय आखिर में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इसके अलावा ध्यान दें, अगर आपकी त्वचा की जरूरत एक सीरम से पूरी हो रही है, तो बिना जरूरत दूसरे सीरम लगाने से बचें। बहुत सारे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से त्वचा में जलन और रूखापन बढ़ सकता है। इसके अलावा, कोई नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करते समय उसे धीरे-धीरे अपने रूटीन में शामिल करें और पहले यह जांच लें कि वह आपकी त्वचा को सूट करता है या नहीं।

ज्यादा स्किन केयर प्रोडक्ट्स लगाने से बचें

अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (American Academy of Dermatology) के मुताबिक, एक साथ बहुत सारे स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से त्वचा में जलन हो सकती है। खासकर जब उम्र बढ़ने के निशान कम करने के लिए कई प्रोडक्ट्स एक साथ लगा रहे हो, इससे त्वचा में परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए स्किन केयर रूटीन को आसान रखना बेहतर है।

क्या एक साथ कई सीरम इस्तेमाल करना सही है?

अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (American Academy of Dermatology) के मुताबिक, एक से ज्यादा सीरम इस्तेमाल करने से पहले यह समझना जरूरी है कि हर सीरम का काम क्या है और आपकी त्वचा को उसकी जरूरत है या नहीं। सिर्फ जल्दी रिजल्ट पाने के लिए कई सीरम एक साथ लगाना सही नहीं है। कुछ सीरम में ऐसे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो त्वचा में रूखापन या जलन पैदा कर सकते हैं। ऐसे में कई प्रोडक्ट्स को एक साथ इस्तेमाल करने से परेशानी बढ़ सकती है। अगर आप एक से ज्यादा सीरम लगाना चाहते हैं, तो उनके इस्तेमाल के निर्देश पढ़ें और अपनी त्वचा की जरूरत को ध्यान में रखें। इसके अलावा अगर किसी प्रोडक्ट को लगाने के बाद त्वचा में लालिमा, जलन या खुजली होने लगे, तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें। परेशानी बनी रहने पर डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी मेडिकल सलाह का विकल्प नहीं है। त्वचा से जुड़ी परेशानी होने पर त्वचा विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजिस्ट) से सलाह लें।