23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karwa Chauth  2026 पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? स्किन केयर से लेकर ज्वेलरी तक, इन गिफ्ट आइडियाज से लें मदद 

Karwa Chauth 2026: करवाचौथ 2026 पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें, इसे लेकर कन्फ्यूज हैं तो यहां दिए गए बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज में से अपनी पसंद और बजट के अनुसार स्किन केयर, मेकअप या ज्वेलरी से जुड़ा गिफ्ट चुन सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 23 Oct 2026, 4:14 PM IST

Karwa Chauth 2026 Gifts Ideas

करवाचौथ के लिए Gifts Ideas(representative image) image credit Magnific

Karwa Chauth 2026 Gifts Ideas: करवाचौथ 2026 की तैयारियों में महिलाएं जुट गई हैं। कपड़ों से लेकर मैचिंग ज्वेलरी, स्किन केयर और मेकअप तक, हर चीज को खास बनाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में पतियों के लिए भी यह अपनी पत्नी को खास महसूस कराने का अच्छा मौका होता है। व्रत के बाद उन्हें कोई ऐसा गिफ्ट दिया जा सकता है, जो उनके काम भी आए और उन्हें पसंद भी आए। अगर आप भी इस करवाचौथ पर पत्नी को कुछ अलग और काम की चीज देना चाहते हैं, तो ब्यूटी और सेल्फ केयर से जुड़े गिफ्ट चुन सकते हैं। आइए जानते हैं कि बजट में करवाचौथ 2026 के लिए गिफ्ट के कौन-कौन से विकल्प अच्छे हो सकते हैं।

Skincare गिफ्ट सेट

अगर आपकी पत्नी को स्किन केयर करना पसंद है, तो उनके लिए स्किन केयर से जुड़ा गिफ्ट सेट अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें फेस वॉश से लेकर मॉइस्चराइजर तक की चीजें शामिल हो सकती हैं। वैसे भी सर्दियां शुरू होने वाली हैं, ऐसे में आप विंटर स्किन केयर गिफ्ट सेट चुन सकते हैं। इसे लेते समय पत्नी की त्वचा के प्रकार और उनकी पसंद का ध्यान रखें, ताकि गिफ्ट उनके लिए उपयोगी हो।

Makeup गिफ्ट कॉम्बो

अगर आपकी पत्नी को तैयार होना और नए मेकअप लुक आजमाना पसंद है, तो मेकअप गिफ्ट कॉम्बो भी एक अच्छा विकल्प है। इसमें लिपस्टिक, नेल पॉलिश या रोजमर्रा के मेकअप में इस्तेमाल होने वाली दूसरी चीजें शामिल की जा सकती हैं। करवाचौथ जैसे खास मौके पर इस तरह का गिफ्ट उनके त्योहार के लुक को और खास बनाने में काम आ सकता है। इसे लेते समय उनकी पसंद के रंगों और मेकअप करने के तरीके को ध्यान में रखना बेहतर रहेगा।

मेकअप किट और ऑर्गेनाइजर

अगर आपकी पत्नी के पास मेकअप की कई चीजें हैं, तो उनके लिए मेकअप किट या सामान रखने वाला ऑर्गेनाइजर भी काम का गिफ्ट हो सकता है। इसमें वह अपनी लिपस्टिक, ब्रश, नेल पॉलिश और दूसरी जरूरी चीजों को एक जगह रख सकती हैं। यह गिफ्ट उन महिलाओं के लिए खास तौर पर उपयोगी है, जिन्हें अपना मेकअप व्यवस्थित रखना पसंद है। आप उनकी जरूरत के अनुसार छोटा ट्रैवल पाउच या कई हिस्सों वाला मेकअप बॉक्स चुन सकते हैं।

गोल्ड चेन या रिंग

अगर आप पत्नी को ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं, जो उन्हें पसंद आने के साथ लंबे समय तक उनके काम भी आए, तो अपने बजट के हिसाब से गोल्ड चेन, रिंग या डायमंड ज्वेलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं। ज्वेलरी महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है, जिसे वे त्योहारों और दूसरे खास मौकों पर पहन सकती हैं। इसे चुनते समय पत्नी की पसंद, ज्वेलरी के डिजाइन और अपने बजट का ध्यान रखें।

गिफ्ट चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

करवाचौथ पर पत्नी के लिए गिफ्ट चुनते समय केवल उसकी कीमत या पैकिंग पर ध्यान देना जरूरी नहीं है। सबसे पहले यह समझें कि उन्हें किस तरह की चीजें पसंद हैं और वे रोजमर्रा में किन चीजों का इस्तेमाल करती हैं। इसके साथ ही, अगर आप स्किन केयर या मेकअप से जुड़ा गिफ्ट चुन रहे हैं, तो उनकी त्वचा के प्रकार और स्किन टोन के हिसाब से सही चीजें चुनना भी जरूरी है। इससे आपका गिफ्ट उनके लिए ज्यादा उपयोगी और खास बन सकता है।