लाइफस्टाइल

How to do Meditation: तनाव को करना चाहते हैं दूर तो आज ही मेडिटेशन करना सीखें

जीवन और गुणवत्ता वाले जीवन में बड़ा फर्क होता है। कहने का मतलब यह है कि लाइफ लग्जरी हो सकती है, लेकिन मन की शांति नहीं है तो जीवन व्यर्थ नजर आता है। जीवन में माइंडफुलनेस से लेकर मंत्र तक इन मेडिटेशन का है शानदार असर

2 min read
Feb 14, 2024

How to do Meditation: जीवन और गुणवत्ता वाले जीवन में बड़ा फर्क होता है। कहने का मतलब यह है कि लाइफ लग्जरी हो सकती है, लेकिन मन की शांति नहीं है तो जीवन व्यर्थ नजर आता है। जीवन में माइंडफुलनेस से लेकर मंत्र तक इन मेडिटेशन का है शानदार असर

दिन भर की भागदौड़,तनाव और काम का बोझ और बस चंद पल सुकून के लिए लोग कई जगह भटकते हैं। इन चंद पलों में क्यों न कुछ ऐसा किया जाए कि भरपूर ऊर्जा मिल जाए और तन-मन दोनों रिलैक्स हो जाएं। इसके लिए बेस्ट है मेडिटेशन। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है? यहां पहली बात तो यह कि मेडिटेशन आपकी लाइफस्टाइल का हिस्सा होना ही चाहिए। यानी रुटीन में। और दूसरी महत्त्वपूर्ण बात यह है कि मेडिटेशन कई प्रकार के होते हैं।

आप इनके बारे में जानिए और चुनिए आपके लिए है कौनसा बेस्ट मेडिटेशन है

कितने तरह के मेडिटेशन

जेन मेडिटेशन: जेन ध्यान को 'जजेन' के नाम से भी जाना जाता है। यह बौद्ध परंपरा का एक हिस्सा है। इसमें आंखें थोड़ी खुली रखें। खुली आंखों से ही एक बिंदु पर ध्यान केंद्रित करें। इसमें सांस लेने और छोड़ने पर ध्यान दें। इससे तनाव दूर होता है।

माइंडफुलनेस मेडिटेशन: आस-पास हो रही ध्वनियों और महक पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। विचारों पर काबू पाने के लिए माइंडफुलनेस मेडिटेशन बेहतर तरीका है।

आध्यात्मिक मेडिटेशन: मन और दिमाग को स्वतंत्र छोड़कर सिर्फ सांस लेने और छोडऩे की प्रक्रिया पर ध्यान दें। आध्यात्मिक मेडिटेशन का अभ्यास विचारों और भावनाओं को मुक्त और व्यवस्थित करता है। आध्यात्मिक मेडिटेशन यह महसूस करने में मदद करता है कि आप वास्तव में कौन हैं।

कुंडलिनी योग ध्यान: मेडिटेशन के इस तरीके में हल्के-फुल्के मूवमेंट जैसे कि वॉक करना, गार्डनिंग करना आदि शामिल है। जिन लोगों को बैठने या काम में ध्यान लगाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, उनके लिए यह मेडिटेशन का असरदार तरीका हो सकता है।

मंत्र मेडिटेशन: मंत्र मेडिटेशन का अभ्यास आपके मन को निगेटिव विचारों से दूर करके इसे सकारात्मकता की ओर ले जाता है। इसमें आपको उन चीजों को विजुअलाइज करना होता है, जिनके बारे में सोचने भर से ही आपको खुशी होती है। मेडिटेशन के हजार फायदे दरअसल मेडिटेशन या ध्यान दिमाग को शांत करता है। यह मेंटल एक्सरसाइज है। इसमें आंखें बंद कर शांत होकर दिमाग को फोकस करना होता है।

यह भी पढ़ें- https://www.patrika.com/body-soul/

मेडिटेशन के लिए अपनी सांसों पर ध्यान दें। लंबी गहरी सांसें लेने से स्ट्रेस दूर होता है। लाइफस्टाइल तनावभरी है तो मेडिटेशन जरूर करें। इससे कोर्टिसोल स्तर कंट्रोल होता है। चिंता और निराशा दूर होती है। भीतर से ऊर्जा मिलती है। फोबिया, सोशल एंजायटी, पैरानॉइड विचार, कम्पलसिव डिसऑर्डर जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

Published on:
14 Feb 2024 04:04 pm
Also Read
View All