लाइफस्टाइल

Mood Swings During Periods: क्या आपके भी पीरियड्स में होता हैं मूड स्विंग तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मूड बना रहेगा हैप्पी

Mood Swings During Periods: इन टिप्स को अपनाकर आप पीरियड्स के दौरान होने वाले मूड स्विंग्स को बेहतर रख सकती हैं।

3 min read
Jan 30, 2025
Mood Swings During Periods

Mood Swings During Periods: पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स होना एक सामान्य समस्या है। जो अधिकतर महिलाओं को महसूस होता है। यह हार्मोनल बदलावों के कारण होता है, जिससे मूड में बदलाव, चिड़चिड़ापन और गुस्सा आता है। हालांकि कुछ उपायों के जरिए आप इस समस्याओं से राहत पाकर अपने मूड को हैप्पी रख सकती हैं। आइए जानते हैं उन 5 टिप्स के बारे में जिन्हें अपनाकर आप पीरियड्स के दौरान अपने मूड को बेहतर बना सकती हैं।

1. हेल्दी खाना खाएं

Eat Healthy Food

    पीरियड्स के दौरान आपका शरीर एक्स्ट्रा एनर्जी का इस्तेमाल करता है, जिसमें सही आहार लेना बेहद जरूरी होता है। पौष्टिक और संतुलित आहार खाने से आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। जिससे हार्मोनल असंतुलन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे बचने के लिए आप हरी सब्जियां, फल, नट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर फूड को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा चॉकलेट का सेवन भी आपको मूड स्विंग्स को कम करने में मदद कर सकता है।

    2. व्यायाम करें

    Exercise During Period

      अगर आप पीरियड्स के दौरान खुश और रिलैक्स रहना चाहती हैं तो व्यायाम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता हैं। इस समय आप हल्का योग, वॉकिंग या जॉगिंग कर सकती हैं। इन एक्टिविटीज से न केवल आपका शरीर फिट रहता है, बल्कि तनाव भी कम होता है। जिससे आप मानसिक रूप से भी हल्का महसूस करती हैं और पूरे दिन दर्द से राहत और फ्रेश फील कर सकती हैं।

      3. अच्छी नींद लें

      Have A Good Sleep During Period

        पीरियड्स के दौरान शरीर को ज्यादा आराम की जरूरत होती है। नींद की कमी से शरीर में थकावट और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता हैं, जिससे मूड स्विंग्स और भी अधिक होने लगता है। इसलिए इससे बचने के लिए आप पर्याप्त नींद लें। आठ घंटे की नींद आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेस्ट माना जाता हैं।

        4. तनाव कम करें

          पीरियड्स के समय तनाव मूड स्विंग्स को और बढ़ा देगा है। इस दौरान तनाव को कम करने के आप अपनी दिनचर्या में मेडिटेशन, गहरी सांस लेना और रिलैक्स करना आपके मूड को बेहतर बना सकता है। इसके अलावा भी आप इससे छुटकारा पाने के लिए अपने पसंद के म्यूजिक, बुक पढ़कर तनाव कर सकती हैं।

          5. हाइड्रेटेड रहें

            पीरियड्स के दौरान शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है। पानी पीने से शरीर में ऐंठन कम होती है और मूड भी बेहतर रहता है। इसके अलावे इस समय नारियल पानी या हर्बल टी पीने से भी फायदा होता है। यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड के साथ- साथ आराम भी देते हैं।

            डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

            Also Read
            View All

            अगली खबर