लाइफस्टाइल

महाकुंभ में दिखा नकली जटाओं का ट्रेंड, Hair Wig Expert ने बताया Jata Hair Wig बनाने का खर्च और तरीका

Jata Hair Wig In India: महाकुंभ में आर्टिफिशियल जटा विग ट्रेंड देखने को मिला है। जानिए नकली जटा कैसे बनाया जाता है और कितना खर्च आता है।

3 min read
Feb 07, 2025
Jata Hair Wig In India | नकली जटा

Jata Hair Wig:महाकुंभ में साधु-संतों का सैलाब दिखता है। साथ ही इनकी जटाएं भी लोगों को खूब आकर्षित करती हैं। कई साधुओं की जटा सालों-साल पुरानी है। लेकिन खबर ये भी आ रही है कि नकली जटा या आर्टिफिशियल जटा (Jata Hair Wig In Mahakumbh) वाले साधु-संत दिख रहे हैं। हमने हेयर विग बनाने वाले एक्सपर्ट से बातचीत की और नकली जटा कैसे बनता है व जटा विग पर कितना खर्च आता है। इस तरह की बातों को समझने की कोशिश की।

Jata Hair Wig बनाने का खर्च और तरीका हेयर विग एक्सपर्ट से समझते हैं-

आर्टिफिशियल जटा को लेकर एक्सपर्ट की राय

मनी त्यागी, हेयर विग एक्सपर्ट ने पत्रिका के साथ बातचीत में नकली जटा बनाने को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा, "नकली जटा भी बनते हैं। हालांकि, ये सिंथेटिक हेयर से तैयार किए जाते हैं इसलिए काफी सस्ते दाम पर आपको मिल सकते हैं। इनकी कीमत भी क्वालिटी आदि पर निर्भर करती है।"

नकली जटाओं को कैसे बनाया जाता है?

नकली जटा की जानकारी

मनी त्यागी का कहना है कि जिस तरह से हेयर विग फैक्ट्री में तैयार किए जाते हैं वैसे ही इनको भी बनाया जाता है। चूंकि, ये सिंथेटिक हेयर से बनते हैं इसलिए इनको बनाना थोड़ा आसान होता है। लेंथ के हिसाब से 4-17 फीट की जटाएं बनती हैं।

ऑनलाइन भी मिल रहे हैं नकली जटा

नकली जटाओं को लेकर जब हमने ऑनलाइन सर्च किया तो कई वेबसाइट पर इस तरह की चीजें मिलीं। ऑनलाइन भी नकली जटाएं बिक रही हैं। लंबाई व अन्य चीजों के हिसाब से इनके रेट भी अलग-अलग हैं। व्यक्ति अपनी पसंद के हिसाब से ऑनलाइन जटाएं भी खरीद सकता है।

जटा विग बाजार में कितने दाम पर मिल रहे हैं?

जटा विग की कीमत को लेकर मनी त्यागी साफ तौर पर कहती हैं कि ये आपको काफी सस्ते दाम पर भी मिल जाएंगे। ये इतने सस्ते हैं कि आपको 200-300 रुपए में भी मिल सकते हैं। मगर लेंथ और क्वालिटी के हिसाब से इनकी कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है। लेकिन ये नकली जटा सामान्य हेयर विग के मुकाबले सस्ते होते हैं।

फिल्मों में भी नकली जटाओं को बहुत उपयोग

प्राप्त जानकारी के मुताबकि, युवा साधुओं में नकली जटाओं का क्रेज है। क्योंकि, असली जटाओं को तैयार करने में काफी साल लगते हैं। इसके अलावा आर्टिफिशियल जटा विदेशों में खूब यूज होते हैं। साथ ही बॉलीवुड फिल्मों में भी नकली जटाओं का उपयोग किया जाता है।

बाल निर्यात करने में भारत का दबदबा

Ministry of Commerce & Industry के आंकड़ों की मानें तो भारत हेयर विग के बाजार में लीड कर रहा है। अगर बात किया जाए कि हेयर एक्सपॉर्ट करने के मामले में तो भारत का कब्जा 80 प्रतिशत बाजार पर है। वैश्विक स्तर पर कुल 157 मिलियन डॉलर में से भारत का मानव बाल निर्यात 138 मिलियन डॉलर है।

Also Read
View All

अगली खबर