Jubin Nautiyal ki shadi: अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले जुबिन नौटियाल ने अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत चैप्टर शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबिन ने अपना हमसफर चुन लिया है। आइए जानते हैं, कौन हैं जुबिन की दुल्हनिया।
Jubin Nautiyal ki shadi: म्यूजिक इंडस्ट्री के चहेते और अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले जुबिन नौटियाल ने अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत चैप्टर शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबिन अब बैचलर नहीं रहे और उन्होंने असल जिंदगी में अपना हमसफर चुन लिया है। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर आई, उनके चाहने वालों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है और फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। आइए
आज के समय में जहां बड़े-बड़े स्टार्स अपनी शादी को एक वेडिंग इवेंट बनाने में यकीन रखते हैं, वहीं जुबिन ने इसके बिल्कुल उलट एक सादगी भरा रास्ता चुना। जुबिन ने अपनी शादी के लिए उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बसे अपने होमटाउन को चुना। खबरों की मानें तो देहरादून के पास बहुत ही पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यह शादी संपन्न हुई, जिसमें केवल परिवार के लोग और कुछ बेहद पुराने दोस्त ही शामिल हुए।
हर कोई बस यही जानना चाह रहा है कि आखिर वह खुशकिस्मत लड़की कौन है जिसने जुबिन का दिल जीता? हालांकि, जुबिन ने अभी तक अपनी पत्नी का नाम और चेहरा दुनिया से छुपा कर रखा है, लेकिन यह साफ हो चुका है कि उनकी दुल्हन उनकी बचपन की दोस्त हैं।
बता दें कि इस साल वैलेंटाइन डे पर जुबिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी, तभी से फैंस के बीच शादी की चर्चा तेज हो गई थी। अब गुपचुप शादी की इस खबर ने उन सभी अटकलों पर मुहर लगा दी है। इसी के साथ काफी समय से अभिनेत्री निकिता दत्ता के साथ उनके नाम को लेकर उड़ रही अफवाहों पर भी पूरी तरह से ब्रेक लग गया है।
फिलहाल, फैंस को जुबिन की तरफ से आधिकारिक तस्वीरों और उनकी पत्नी के नाम के खुलासे का बेसब्री से इंतजार है।