लाइफस्टाइल

लॉन्ग वीकेंड में कश्मीर ट्रिप का प्लान, डल झील की शिकारा राइड से लेकर गुलमर्ग तक इन जगहों को करें एक्सप्लोर

Kashmir Trip: आने वाले दिनों में पड़ने वाले लॉन्ग वीकेंड में अगर आप कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां बताई गई जगहों को अपने ट्रिप में शामिल कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2026, 10:50 AM IST
Kashmir Trip, Kashmir Travel
Kashmir Trip (file photo)srinagar.nic

Kashmir Long Weekend Trip: ट्रेवल लवर वैसे तो सभी मौसम में घूमना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप वर्किंग हैं या न ज्यादा गर्मी और न ज्यादा सर्दी में घूमना पसंद करते हैं, तो आने वाले दिनों में पड़ने वाले लॉन्ग वीकेंड में आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस बार 2 अक्टूबर शुक्रवार को पड़ रहा है। ऐसे में शनिवार और रविवार की छुट्टी के साथ तीन दिन का वीकेंड मिल जाएगा। वहीं, मंगलवार को दशहरा होने की वजह से अगर आप सोमवार की एक दिन की छुट्टी ले लेते हैं, तो वीकेंड और दशहरे की छुट्टी को मिलाकर चार दिन की छुट्टियां मिल सकती हैं। ऐसे में आप इन छुट्टियों में कश्मीर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आइए जानते हैं, इस दौरान यहां क्या क्या घूम सकते हैं।

श्रीनगर और डल झील

सितंबर के आखिर से नवंबर तक कश्मीर का नजारा खास हो जाता है। इस दौरान चिनार के पेड़ों के पत्ते सुनहरे रंग में बदलने लगते हैं और घाटी का मौसम भी सुहावना रहता है। दिन में तापमान करीब 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि सुबह और रात में तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में अगर आप कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यात्रा के पहले दिन श्रीनगर में होटल पहुंचकर आराम करने के बाद नसीम बाग की ओर जा सकते हैं। इसके बाद शाम के समय डल झील में शिकारा राइड का आनंद लिया जा सकता है।

गुलमर्ग-गोंडोला

ट्रिप के दूसरे दिन सुबह जल्दी श्रीनगर से गुलमर्ग के लिए निकल सकते हैं। मौसम साफ रहने पर गुलमर्ग गोंडोला राइड का अनुभव लिया जा सकता है। गोंडोला के फेज 1 और फेज 2 के टिकट अलग होते हैं। पीक सीजन में भीड़ ज्यादा हो सकती है, इसलिए टिकट पहले से ऑनलाइन बुक करना बेहतर रहेगा।

पहलगाम की सैर

तीसरे दिन पहलगाम जा सकते हैं। यहां अरु वैली, बेताब वैली और चंदनवारी (जिसे संयुक्त रूप से एबीसी वैली (ABC Valley) जैसे स्थानों को देखने जा सकते है।

ओल्ड श्रीनगर और शॉपिंग

ट्रिप के आखिरी दिन ओल्ड श्रीनगर घूम सकते हैं। समय और अपनी योजना के अनुसार जामिया मस्जिद भी जा सकते हैं। इसके बाद कश्मीरी सामान की खरीदारी के लिए समय निकाल सकते हैं। अगर आपको शॉपिंग पसंद नहीं है तो चौथे दिन आप अपनी पसंद के अनुसार दूधपथरी या सोनमर्ग जा सकते हैं। अगर आप शांत माहौल और खुले मैदान देखना चाहते हैं तो दूधपथरी का विकल्प चुन सकते हैं। वहीं, पहाड़ी नजारों और ज्यादा लोकप्रिय पर्यटन स्थल का अनुभव लेने के लिए सोनमर्ग जा सकते हैं।

नोट: दशहरा की छुट्टी को लॉन्ग वीकेंड के साथ जोड़कर ट्रिप प्लान करने से पहले अपने राज्य में घोषित आधिकारिक छुट्टी की तारीख जरूर जांच लें। छुट्टियों की तारीख में अलग अलग राज्यों के अनुसार बदलाव हो सकता है। 

Updated on:
18 Sep 2026, 10:50 AM IST
Published on: