
Diwali 2026 के लिए Outfit Ideas (Representative Image) Image Credit gemini
Diwali Fashion Trends 2026: दिवाली पर शॉपिंग के लिए जाने का प्लान बना रहे हैं या पुराने कपड़ों को नए तरीके से स्टाइल करके दिवाली पार्टी या पूजा के लिए तैयार होना चाहते हैं। इससे जुड़े अगर आप स्टाइलिंग टिप्स खोज रहे हैं, तो यहां दिए गए इंडो-वेस्टर्न से लेकर साड़ी, कुर्ती-पलाजो, ज्वेलरी और स्किन टोन के हिसाब से सही रंगों के चुनाव से जुड़े टिप्स फॉलो करके कम बजट में भी स्टाइलिश फेस्टिव लुक आप पा सकते हैं।
दिवाली 2026 पर अगर आप ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो प्लाजो विद श्रग, रेडी टू वियर साड़ी, अनारकली सूट, कुर्ती-पलाजो और स्कर्ट सेट जैसे आउटफिट खरीद सकती हैं। वहीं, पुरुष अपने लिए शॉर्ट या लॉन्ग कुर्ता, पैंट या धोती चुन सकते हैं। इसके अलावा जींस के साथ कुर्ता पेयर करके भी तैयार हो सकते हैं।
ध्यान दें कि दिवाली पर पूजा और घर के काम करने के साथ ही गेम खेलने और घूमने जैसे कई काम होते हैं। इसलिए हल्के फैब्रिक वाले कॉटन सिल्क, जॉर्जेट, शिफॉन और सॉफ्ट सिल्क जैसे कपड़े चुन सकती हैं। इसके अलावा फेस्टिव लुक के लिए बहुत ज्यादा भारी कढ़ाई की जगह हल्की एम्ब्रॉयडरी, गोटा-पट्टी और मिरर वर्क वाले कपड़े चुनें। इसके साथ ही अगर आप दिवाली के कपड़ों को बाद में भी स्टाइल करना चाहते हैं, तो इंडो-वेस्टर्न स्टाइल खरीदने के साथ ही मैचिंग एक्सेसरीज, फुटवियर, बैग और ज्वेलरी चुनकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकते हैं।
अगर आप दिवाली पर साड़ी या लहंगा पहनने के बजाय कुछ हल्का और आरामदायक पहनना चाहती हैं, तो कुर्ती-पलाजो और स्कर्ट सेट अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इन्हें सही ज्वेलरी और फुटवियर के साथ पेयर करके ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक भी पा सकती हैं। इसके लिए स्ट्रेट कुर्ती के साथ चौड़े पलाजो पहन सकती हैं। इसके अलावा लंबी फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट क्रॉप टॉप और शॉर्ट कुर्ती पहनने के साथ दुपट्टा स्टाइल कर अपने लुक को कंप्लिट कर सकती है।
अगर आपको ज्यादा ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो हल्की एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट के साथ मैंचिगं चूड़ियां और झुमके पेयर कर तैयार हो सकती हैं।
दिवाली पर साड़ी और लहंगा पहनना कुछ लोगों को पसंद होता है। ऐसे में अगर आपको भी पसंद है लेकिन आप इस साल अपने ट्रेडिशनल लुक में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं, तो हल्की जॉर्जेट, शिफॉन या ऑर्गेंजा साड़ी के साथ स्लीवलेस, हाफ स्लीव या एम्ब्रॉयडरी वाले डिजाइनर ब्लाउज पहन सकती हैं। इससे आपके लुक में बदलाव आ सकता है। इसके अलावा अगर आप साड़ी संभालने में परेशानी महसूस करती हैं, तो प्री-ड्रेप्ड साड़ी भी चुन सकती हैं। वहीं लहंगा पहने के लिए हैवी लहंगे की जगह हल्की कढ़ाई या फ्लोरल डिजाइन वाले लंहगे के साथ कॉन्ट्रास्ट दुपट्टा पहनकर नया लुक पा सकती हैं। ध्यान दें, अगर लहंगे में पहले से काफी कढ़ाई है, तो ज्वेलरी हल्की रखें।
कपड़े खरीदते समय फिटिंग और जगह के हिसाब से आउटफिट चुनने के साथ ही रंगों का चुनाव भी काफी अहम होता है। दरअसल, कई बार गलत रंग का कपड़ा महंगे से महंगे लुक को भी खराब कर सकता है, जबकि सही रंग के चुनाव से साधारण आउटफिट भी काफी अच्छा लग सकता है। इसलिए आप अपनी पसंद, स्किन टोन और दिन या रात के कार्यक्रम के हिसाब से रंग चुन सकती हैं। फेयर स्किन टोन वाले लोग रॉयल ब्लू, मरून, पिंक, एमराल्ड ग्रीन और पेस्टल शेड्स ट्राई कर सकते हैं। वहीं, गेहुंआ स्किन टोन वाले मस्टर्ड, पीच, रानी पिंक, वाइन और बॉटल ग्रीन और डस्की स्किन टोन वाले गोल्डन, मरून, पर्पल, एमराल्ड ग्रीन और ब्राइट पिंक जैसे रंग चुन सकते हैं।
दिवाली पर ट्रेडिशनल या इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ ज्वेलरी का चुनाव भी पूरे लुक को खास बना सकता है। लेकिन जरूरी नहीं कि हर आउटफिट के साथ भारी ज्वेलरी ही पहनी जाए। कपड़ों के डिजाइन और गले के पैटर्न के अनुसार सही एक्सेसरीज चुन सकती हैं। अगर कपड़ा ज्यादा हैवी है, तो हल्की ज्वेलरी पहनें। जैसे अगर आप सिल्क या बनारसी साड़ी पहन रही हैं, तो गोल्ड टोन नेकलेस, झुमके और चूड़ियां पहन सकती हैं। वहीं, अगर साड़ी में भारी बॉर्डर है, तो हल्की ज्वेलरी चुनें। अगर आप कुर्ती-पलाजो जैसे कपड़े पहन रही हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड झुमके, छोटे नेकलेस या चांदबाली पेयर करके ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं।
दिवाली पर पहनने के लिए हर बार नए और महंगे कपड़े खरीदना जरूरी नहीं है। अलमारी में मौजूद पुराने कपड़ों को थोड़े अलग अंदाज में स्टाइल करके भी नया फेस्टिव लुक पा सकती हैं। इसके लिए पुरानी साड़ी या सूट को नए ब्लाउज, दुपट्टे या एक्सेसरीज के साथ मिक्स एंड मैच कर सकती हैं। कपड़ों की तरह ही अगर आप नए दिवाली आउटफिट से मैचिंग ज्वेलरी नहीं खरीद पाई हैं, तो पुराने झुमके, चूड़ियां और नेकलेस को अपने आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा शॉपिंग पर जाने से पहले तय कर लें कि आपको किस तरह का आउटफिट चाहिए। इस तरह थोड़ी सी प्लानिंग और सही स्टाइलिंग से आप कम बजट में भी दिवाली के लिए खूबसूरत और स्टाइलिश फेस्टिव लुक तैयार कर सकती हैं।
Updated on:
1 Nov 2026, 4:45 PM IST
Published on:
1 Nov 2026, 4:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.