
Skin Care Tips for Diwali (Representative Image) Image Credit gemini
Glowing Skin Tips for Diwali: दिवाली पर घर की सफाई और सजावट के साथ ही तैयार होते समय ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनका चेहरा साफ, फ्रेश और चमकदार नजर आए। लेकिन घर की सफाई, खरीदारी, देर रात तक जागने और ऑफिस के काम को मैनेज करने की वजह से चेहरे पर थकान दिखाई देने लगती है। ऐसे में अगर आप भी दिवाली पर अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग के साथ ही फ्रेश दिखाना चाहते हैं, तो अपने स्किन केयर रूटीन में यहां बताए गए टिप्स शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं दिवाली पर फ्रेश दिखने के लिए क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए।
अगर आप दिवाली पर हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो अपने स्किन केयर रूटीन में इन बातों को शामिल कर सकते हैं।
दिवाली पर फ्रेश दिखने के लिए अगर आप पार्लर में फेशियल नहीं करवाना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू फेस पैक भी आजमा सकते हैं। लेकिन ध्यान दें कि अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है या पहले किसी होममेड फेस पैक से एलर्जी हुई है, तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
इस फेस पैक को बनाने के लिए बारीक पिसे सादे ओट्स में थोड़ा पानी मिलाकर मुलायम पेस्ट बना लें। इसे साफ चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और करीब 10 मिनट बाद पानी से धो लें।
त्वचा को चमकदार बनाने के लिए कुछ लोग चेहरे पर सिर्फ दही भी लगाते हैं। लेकिन अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है या आपको मुंहासों की समस्या है, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें।
स्किन की टैनिंग और त्वचा पर जमा डेड स्किन को हटाने के बेसन फेस पैक भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए बेसन में थोड़ी सी हल्दी और अपनी स्किन टाइप के अनुसार दही या दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद पानी से धो लें। त्वचा को रगड़कर पैक हटाने से बचें। इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं।
त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में खानपान, नींद और रोजमर्रा की आदतों भी जिम्मेदार होती है। इसलिए स्किन केयर के साथ नियमित रूप से पानी पिएं और खाने में मौसमी फल और सब्जियां शामिल करें। इसके साथ ही शरीर को जरूरी पोषण देने के लिए प्रोटीन युक्त चीजें डाइट में शामिल करें। इसके अलावा त्योहार की तैयारियों के बीच भी पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करने के साथ ही मीठे और तले हुए खाद्य पदार्थ सीमित रखें।
दिवाली पर जल्दी ग्लो पाने की कोशिश में कई लोग ऐसे तरीके अपनाते हैं, जिनसे त्वचा को फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता है। त्योहार से पहले इन गलतियों से बचना जरूरी है।
Updated on:
1 Nov 2026, 3:24 PM IST
Published on:
1 Nov 2026, 3:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.