31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैरों की रूखी और मोटी त्वचा को मुलायम बना सकता है Foot Peel Mask? जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Foot Peel Mask : पैरों की देखभाल के लिए किन लोगों को फुट केयर रूटीन में फुट पील मास्क शामिल करना चाहिए और किन लोगों को इसका इस्तेमाल करने से परहेज करना चाहिए? आइए, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी बातें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 31 Oct 2026, 3:52 PM IST

Foot Peel Mask

Foot Peel Mask इस्तेमाल करने से क्या होता है? (Representative Image) Image Credit Magnific

Foot Peel Mask Benefits: सर्दियों के आते ही पैरों की त्वचा रूखी होकर फटने लगती है। ऐसे में लोग स्क्रब करने और फटी एड़ियों पर क्रीम लगाने के साथ ही कई तरह के फुट केयर टिप्स भी फॉलो करते हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया पर फटी एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए Foot Peel Mask वायरल हो रहा है। यह मास्क कुछ दिनों बाद पैरों की पुरानी त्वचा को परतों में हटाने में मदद करता है, जिससे नीचे की नई त्वचा दिखाई देने लगती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फुट पील मास्क इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किसे इसका इस्तेमाल करने से परहेज करना चाहिए।

Foot Peel Mask कैसे करता है काम?

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, फुट पील मास्क एक तरह का केमिकल एक्सफोलिएशन है। इसमें अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (AHA), ग्लाइकोलिक एसिड और लैक्टिक एसिड जैसे तत्व होते हैं। ये एक्सफोलिएटिंग तत्व पैरों की त्वचा पर जमी डेड स्किन को हटाने में मदद करते हैं।

Foot Peel Mask कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?

Foot Peel Mask का इस्तेमाल करते समय पैकेट पर दिए गए निर्देशों का पालन करना जरूरी है। आमतौर पर इसे लगाने के बाद पैरों को 15 से 30 मिनट तक दिए गए मास्क में रखना होता है। इसके बाद पैरों को साफ करके मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए।

Foot Peel Mask का असर कितने दिनों में दिखता है?

फुट पील मास्क लगाने के आमतौर पर पांच दिन से एक सप्ताह के भीतर त्वचा की पुरानी परतें निकलना शुरू होती हैं। इसके बाद धीरे-धीरे डेड स्किन हटती है और नीचे की नई त्वचा दिखाई देने लगती है। इसलिए इसका इस्तेमाल करने के बाद इंतजार करना चाहिए। इसके अलावा, जब पैरों की पुरानी त्वचा अपने आप निकलने लगे, तो उसे हाथों से खींचकर न हटाएं। न ही प्यूमिक स्टोन या स्क्रब से रगड़ें। इस दौरान पैरों को नमी देने के लिए लोशन या तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। त्वचा की परतें निकलने की प्रक्रिया पूरी होने तक मोजे पहन सकते हैं।

क्या Foot Peel Mask सभी के लिए सुरक्षित है?

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, जिन लोगों को एक्जिमा, सोरायसिस या कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस की समस्या है, उन्हें फुट पील मास्क का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे त्वचा में जलन बढ़ सकती है और समस्या गंभीर हो सकती है। इसके अलावा, अगर पैरों में फंगल इंफेक्शन, एथलीट फुट, खुजली, लालिमा, रैशेज या घाव हैं, तो भी फुट पील मास्क का इस्तेमाल करने से बचें। ऐसी स्थिति में पहले डॉक्टर से सलाह लेकर त्वचा की समस्या का इलाज कराएं।

Foot Peel Mask इस्तेमाल करने के बाद कैसे करें पैरों की देखभाल?

फुट पील मास्क इस्तेमाल करने के बाद जब पैरों की पुरानी त्वचा निकलने लगे, तो उसे जबरदस्ती हटाने से बचें। त्वचा की परतें निकलने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नहाते समय प्यूमिक स्टोन से पैरों को हल्के हाथों से साफ कर सकते हैं। इसके अलावा, पैरों को मॉइस्चराइज रखने के लिए रात को सोने से पहले उन पर पेट्रोलियम जेली लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद सूती मोजे पहनकर भी सो सकते हैं। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी मेडिकल सलाह का विकल्प नहीं है। त्वचा से जुड़ी परेशानी होने पर त्वचा विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजिस्ट) से सलाह लें।