लाइफस्टाइल

मिलिए फैशन के दुनिया की दादी Margret Chola से, 80 की उम्र में बनीं Style Icon, जलवा बिल्कुल हॉलीवुड एक्ट्रेस जैसा

Margret Chola: मार्गरेट चोला की तस्वीरों से समझिए कि कैसे वो इस उम्र में फैशन की दुनिया की Legendary Glamma बन गईं।

2 min read
Nov 17, 2024

Margret Chola: मार्गरेट चोला की तस्वीरों से नजर नहीं हट रही। बड़े ग्लास वाले सनग्लास, गोल्डन चेन और रंग-बिरंगे लिबास में मार्गरेट चोला उम्र को मात दे रही हैं। साथ ही इस उम्र में इनका आत्मविश्वास भी गजब का है। इनकी तस्वीरों पर लाखों लाइक्स व कमेंट्स की बौछार हैं। यही सब बातें दादी को स्टाइल आइकॉन बना दी हैं। मगर, अचानक एक गांव की दादी का ये रूप कैसे बदला और इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है… चलिए हम उन बातों को तस्वीरों के साथ देखते व समझते हैं।

Legendary Glamma बनकर दुनिया में मशहूर Margret Chola

Legendary Glamma Photo

पहले भले ही दुनिया मार्गरेट चोला का ना पहचान पाई हो मगर अब 80 की उम्र में Margret Chola को सोशल मीडिया की दुनिया में हर कोई जानता है। देश-विदेश की मीडिया उनके गांव तक इंटरव्यू के लिए पहुंच रही है। Legendary Glamma बनकर दुनिया में मशहूर हो चुकी हैं।

Margret Chola का रॉयल लुक

मार्गरेट चोला के हर लुक की बात निराली है। आप इस तस्वीर को देखिए, सिर पर क्राउन, गोल्डन चेन और ठाठ से बैठी दादी क्या कमाल की दिख रही हैं। उनका ये रॉयल लुक व शाही अंदाज क्या खूब है। सिर्फ एक तस्वीर नहीं, इनकी कई तस्वीरें हैं जो कमाल की हैं।

Margret Chola Photo

आपके दिमाग में शायद ये बात भी चल रही हो कि मार्गरेट चोला को किसी ब्रांड ने ऐसा लुक दिया है। या किसी ने जबरन ऐसा किया है। मगर इस तरह के जजमेंट पर पहुंचने से पहले आपको उनकी ये तस्वीर देखनी चाहिए जिसमें वो खुलकर हंसती नजर आ रही हैं। मतलब कि दादी को भी ये रंगीला अंदाज भा रहा है।

देसी व रॉयल लुक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है मार्गरेट चोला का लुक

मार्गरेट चोला के लुक में सिर्फ आलीशान चीजों को नहीं दिखाया गया है। बल्कि आप अगर तस्वीर के बैकग्राउंड को देखेंगे तो उसमें गांव का नजारा, मिट्टी, लकड़ी सबकुछ दिखता है। ये बातें भी मार्गरेट चोला के लुक को खास बनाने का काम कर रही हैं।

पोती ने दिया है दादी को ऐसा लुक

इतनी सारी तस्वीरों को देखने के बाद दिमाग ये बात आ रही होगी कि आखिर इस लुक को क्रिएट किसने किया है। इसकी पीछे मार्गरेट की पोती Diana Kaumba का हाथ है जो एक स्टाइलिस्ट हैं और न्यूयॉर्क में रहती हैं। डियाना कौम्बा अपने पिता की डेथ एनिवर्सरी पर गांव आई थी और उसी दौरान उसको ये आईडिया आया। डियाना मीडिया को बताती हैं कि वो अपने पिता के कारण ही फैशन की दुनिया में कदम रखी थीं क्योंकि, उन्होंने इस सपने को सच करने की ताकत दी थी।

Also Read
View All

अगली खबर