लाइफस्टाइल

मिस वर्ल्ड ब्यूटी इंडिया रह चुकीं इमलीबेनला ने अब चुना नया रास्ता, बड़े सपने को पाने की तैयारी

कहते हैं अगर अपने समाज के लिए कुछ करने जैसे नेक इरादे हों, तो परिस्थिति चाहे कैसी भी हो, मंजिल तक पहुंच ही जाते हैं। इसका उदहारण हैं नागालैंड की रहने वाली इमलीबेनला वटी निएनु। जो पहले अपनी अच्छी सोच के साथ मिस वर्ल्ड ब्यूटी इंडिया बनकर लड़कियों के लिए प्रेरणा बनीं और अब एक बड़े कदम की तैयारी कर रही हैं।

2 min read
Imlibenla Wati Nienu

नई दिल्ली। कभी जो लड़की स्कर्ट पहनकर स्कूल जाने में संकोच करती थी, क्या पता था एक दिन वो मिस वर्ल्ड ब्यूटी इंडिया (Miss World Beauty India) बन जाएगी। वो कहते हैं ना अगर अपने समाज के लिए कुछ करने जैसे नेक इरादे हों तो, फिर परिस्थिति चाहे कैसी भी रही हो मंजिल तक पहुंचने का जरिया मिल ही जाता है। नागालैंड की रहने वाली इमलीबेनला वटी निएनु (Imlibenla Wati Nienu) ने इस बात को सच कर दिखाया। पहले इमलीबेनला मिस वर्ल्ड ब्यूटी इंडिया बनकर लड़कियों के लिए प्रेरणा बनी और अब अपने समाज और लोगों की सेवा के लिए वह राजनीति में आने की तैयारी कर रही हैं।

लड़कों से रहता था 36 का आंकड़ा

इमलीबेनला वटी का जन्म 1995 में नागालैंड में हुआ था। जब इमलीबेनला छोटी थी, तब वे संकोच में स्कर्ट पहनकर स्कूल जाने के लिए मना किया करती थीं। लड़कों से वे बिल्कुल भी नहीं डरती थीं। जब कोई लड़का कमेंट करता था, तो वे उसका सटीक मुहतोड़ जबाव देती थीं। जिसके कारण उनकी ज्यादातर हर लड़के से लड़ाई हो जाया करती थी। इमलीबेनला को पढ़ाई के साथ खेल भी पसंद था। इसलिए वो फुटबॉल और किक बॉक्सिंग किया करती थीं। इसके साथ ही उन्होंने क्लास 9 में नागालैंड के नेशनल लेवल साइंस एग्जीविशन में प्रतिनिधित्व किया था।

17 साल की उम्र में बनी मिस नागालैंड

इमलीबेनला 2012 में सिर्फ 17 साल की उम्र में मिस नागालैंड का ताज पहन लिया था। उसी साल उन्होंने मिस मॉकॉकचंग प्रतियोगिता में भाग लिआ और रनरअप रहीं। इसके बाद 2015 में इमलीबेनला नॉर्थ ईस्ट को रिप्रेजेंट करते हुए रूबरू मिस इंडिया एलीट कांटेस्ट में भाग लेकर जीत हासिल की। इसके बाद चीन के शंघाई में हुए मिस एशिया पैसिफिक वर्ल्ड 2016 में इमलीबेनला ने भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया और रनरअप रहीं। अब इमलीबेनला नागालैंड के म्युनिसिपल काउंसिल के लिए अंगोजा वॉर्ड से चुनाव मैदान में उतरने कर रही हैं।

इमलीबेनला की चुनाव लड़ने की तैयारी

आपको बता दें कि इमलीबेनला टूरिज्म और ह्यूमैनिटी की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं। कोरोना काल के दौरान उन्होंने जरूरतमंद लोगों की खूब सेवा और सहायता की। मेडिकल कैंप लगवाकर लोगों का इलाज करवाया, गरीबों को व्हीलचेयर, कंबल आदि सामान वितरित किया।

इमलीबेनला को बेसहारा बुजुर्गों के बीच बैठना, उनसे बाते करना, उनकी मदद करना अच्छा लगता है। वे कहती हैं कि दूसरों की मदद करने में जो खुशी मिलती है, वो कहीं और नहीं है। अब लोगों की खुशी और उनकी मदद के लिए वे आने वाले समय में चुनाव लड़ेंगी। जिसके लिए इमलीबेनला अपनी तैयारी लग गई हैं।

Updated on:
08 Sept 2021 01:16 am
Published on:
08 Sept 2021 12:41 am
Also Read
View All