Face Oil: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए कुछ लोग अपनी स्किन केयर रूटीन में क्रीम, सीरम और मॉइस्चराइजर के साथ फेस ऑयल का भी इस्तेमाल करते हैं। फेस ऑयल त्वचा में नमी बनाए रखने और उसे मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हर तरह की त्वचा के लिए फेस ऑयल फायदेमंद हो। कुछ लोगों को इससे परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फेस ऑयल लगाने से क्या फायदे मिलते हैं, किन लोगों को इससे बचना चाहिए।