28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करवा चौथ के लिए तलाश रही हैं मेहंदी डिजाइन? यहां से लें ब्राइडल से लेकर सिंपल पैटर्न तक के खूबसूरत आइडियाज 

Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ 2026 पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो यहां दिए गए फ्रंट हैंड और बैक हैंड के लिए सिंपल, आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से आइडियाज लेकर रचा सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 28 Oct 2026, 3:07 PM IST

Karwa Chauth Mehndi Designs 2026

Karwa Chauth 2026 के लिए Mehndi Designs (representative image) image credit gemini

Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ नजदीक आते ही बाजारों में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ देखने को मिलती है। इस मौके पर महिलाएं अपनी पसंद और स्टाइल के हिसाब से अलग-अलग मेहंदी डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं। कोई हाथों पर भरी हुई मेहंदी लगवाती है, तो किसी को सिंपल और मॉडर्न डिजाइन पसंद आते हैं। अगर आप भी करवा चौथ 2026 के लिए आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो यहां दिए गए Mehndi Designs से आइडियाज लेकर रचा सकती है।

करवा चौथ 2026 के लिए खूबसूरत Bridal Mehndi Designs

अगर आपका यह पहला करवा चौथ है या आप इस मौके पर दुल्हन जैसा लुक पाना चाहती हैं, तो ब्राइडल थीम वाली मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। इसके लिए आप मेहंदी पार्लर जा सकती हैं या किसी मेहंदी आर्टिस्ट से अपनी पसंद का डिजाइन बनवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी में फूल-पत्तियों, मोर, बारीक जाल और दूल्हा-दुल्हन की आकृतियों को शामिल किया जाता है। ये डिजाइन हाथों को भरा हुआ अच्छा लुक देते हैं।

करवा चौथ 2026 के लिए Moon Motif और Indo Western Mehndi Designs

अगर आप करवा चौथ के लिए कुछ अलग और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन चाहती हैं, तो मून मोटिफ और इंडो-वेस्टर्न डिजाइन चुन सकती हैं। मून मोटिफ डिजाइन में चांद, तारे और गोल पैटर्न बनाए जाते हैं। करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा का खास महत्व होने के कारण इस तरह की मेहंदी डिजाइन इस त्योहार के लिए खास लगती हैं। वहीं, इंडो-वेस्टर्न मेहंदी डिजाइन में पारंपरिक पैटर्न के साथ मॉडर्न स्टाइल का मेल देखने को मिलता है। अगर आप पारंपरिक मेहंदी से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो ये डिजाइन चुन सकती हैं।

करवा चौथ 2026 के लेटेस्ट Mehndi Designs ट्रेंड्स

करवा चौथ 2026 के लिए आप मिनिमल मेहंदी, मंडला पैटर्न, फूलों वाली बेल और फिंगर मेहंदी जैसे डिजाइन चुन सकती हैं। ये डिजाइन सिंपल होने के साथ खूबसूरत भी लगते हैं। अगर आपको हाथों पर बहुत भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो छोटे फूलों, पतली बेलों और बारीक पैटर्न वाली डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। वहीं, मंडला डिजाइन हथेली के बीच में गोल आकार में बनाई जाती है, जिसके आसपास फूल-पत्तियों या अन्य पैटर्न से सजावट की जाती है।

करवा चौथ 2026 के लिए Back Hand और Front Hand Mehndi Designs

करवा चौथ पर मेहंदी लगवाते समय आप फ्रंट हैंड और बैक हैंड के लिए अलग-अलग डिजाइन चुन सकती हैं। फ्रंट हैंड यानी हथेली की तरफ मंडला, फूल-पत्तियों और जाल वाली डिजाइन अच्छी लगती हैं। वहीं, बैक हैंड यानी हाथ की उल्टी तरफ बेल, फूलों वाले पैटर्न और कलाई तक जाने वाली मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। उंगलियों पर बारीक डिजाइन बनवाने से हाथों को और खूबसूरत लुक मिलता है। आप चाहें तो दोनों हाथों पर एक जैसी डिजाइन भी बनवा सकती हैं या फ्रंट हैंड और बैक हैंड के लिए अलग-अलग पैटर्न चुन सकती हैं।